Why Faizan Give Threat Shahrukh Khan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में लगातार बॉलीवुड स्टार्स को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पहले सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की ओर से धमकी मिली। फिर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) को और अब बीते दिन शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को भी जान से मारने की धमकी वाला कॉल आया है। इस बात से किंग खान के फैंस भी टेंशन में आ गए हैं। जिस इंसान ने एक्टर को धमकी दी है उसका नाम है फैजान। हालांकि उसे अरेस्ट कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। अब ये जान लेते हैं कि आखिर वो क्या वजह थी जिस वजह से वो शाहरुख खान से खफा थे और उन्हें धमकी दे डाली। चलिए बिना देर किए जान लेते हैं कि वो क्या वजह थी।
अंजाम के डायलॉग से खफा थे फैजान
दरअसल फैजान के बिश्नोई समाज के कई सारे दोस्त थे। ऐसे में जब शाहरुख खान ने फिल्म ‘अंजाम’ (Anjaam) में काला हिरण को लेकर एक डायलॉग बोला था तो इससे शाहरुख खान काफी खफा थे। एक्टर फिल्म में काले हिरण का शिकार करते हैं और अपने नौकर को बोलते हैं कि इसे पकाकर खा लो। इस बात पर फैजान काफी नाराज हो गए थे। इसके पीछे उनका बिश्नोई समाज के प्रति लगाव था। उन्होंने कहा था कि मुसलमान होते हुए अगर वो ऐसा बोलते हैं तो कहीं न कहीं धार्मिक भावना को आहत करते हैं। फैजान ने मूवी को बैन करने की रिक्वेस्ट करते हुए FIR की थी।
यह भी पढ़ें:Shahrukh Khan के लिए आई मौत की धमकी, उससे पहले डबिंग स्टूडियो के बाहर कर रहे थे चिल
कौन हैं फैजान?
अब फैजान का इतना जिक्र हो रहा है तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर कौन हैं फैजान? दरअसल वो छत्तीसगढ़ रायपुर के रहने वाले हैं। फैजान पेशे से वकील हैं। उनकी शाहरुख खान को धमकी देने की वजह से एक बार वो फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि जिस फोन से एक्टर को धमकी दी गई है वो चोरी हो गया है।
जन्मदिन वाले दिन फैंस संग क्लिक करवाई फोटो
शाहरुख खान को चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। 2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना बर्थडे मनाया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी फैमिली संग बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं दरियादिली दिखाते हुए अपने फैन संग फोटो खिंचवाई।
दरअसल फैन जन्मदिन की बधाई देने के लिए 45 घंटे तक उनके घर के बाहर खड़ा रहा। ऐसे में किंग खान ने अपने इस फैन का मान रखते हुए उसके साथ फोटो भी खिंचवाई जिसने उनके प्रति लोगों के प्यार को और भी ज्यादा बढ़ा दिया।
यह भी पढ़ें: ‘मंजुलिका’ से डरे ‘बाजीराव’? बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines