Box Office Collection Report: 'मंजुलिका' से डरे 'बाजीराव'? बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ दोनों ने थिएटर पर आफत मचाई हुई है। अब फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन भी आ गया है। जान लेते हैं कमाई में कौन आगे है कौन पीछे…

Box Office Collection Report
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again Box Office Collection: एक साथ दो बड़े बजट की फिल्मों का थिएटर पर रिलीज होना कहीं न कहीं ऑडियंस के लिए तो गुड न्यूज है। लेकिन कहीं न कहीं फिल्म मेकर के लिए झटका है। क्योंकि जब सिनेप्रेमियों के पास दो ऑप्शन होते हैं तो इसका असर फिल्म की कमाई पर पड़ता है। 1 नवंबर को अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) दोनों ही फिल्मों ने एक ही दिन सिनेमाघर में एंट्री मारी थी।

अब फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं तो चलिए जान लेते हैं कि कमाई के मामले में कौन आगे चल रहा है। क्या ‘मंजुलिका’ से ‘बाजीराव’ डर गए हैं या ‘सिंघम’ का कहर जारी है।

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ ने कमाए कितने नोट

अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का रिलीज के सातवें दिन कैसा हाल रहा है।  लेकिन ओपनिंग डे पर तो भौकाल मचाने वाली फिल्म ने कमाई के मामले में बढ़त हासिल की हुई है। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये आंकड़े कुछ देर में बदल भी सकते हैं।

Singham Again Collection day 7

विज्ञापन

‘सिंघम अगेन’ का कैसा रहा अब तक का हाल

एक्शन फिल्म सिंघम अगेन की बात करें तो अजय देवगन की फिल्म कमाई के मामले में बढ़त पकड़े हुए है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 43.5 करोड़, दूसरे दिन 42.5 करोड़, तीसरे दिन 37 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवें दिन 14 करोड़ की कमाई की है। छठे दिन मूवी ने 10.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का सांतवें दिन का कलेक्शन 8.75 करोड़ रुपये रहा। अब कुल कलेक्शन 173 करोड़ हो गया है।

‘भूल भुलैया 3’ का कैसा रहा हाल

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने एडवांस बुकिंग में तो अच्छी कमाई की थी। मोस्ट पॉपुलर फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थी लेकिन कहीं न कहीं फिल्म की कमाई उतनी खास नहीं रही। Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन

कैसी रही अब तक की कमाई

ये भी जान लेते हैं कि रिलीज डे से लेकर अब तक ‘भूल भुलैया 3’ की ऑल ओवर कमाई कैसी रही। 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म घाटे में है या प्रॉफिट हो रहा है। पहले दिन फिल्म ने 35 .5 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवें दिन 13.5 करोड़ की कमाई की थी।

Bhool Bhulaiyaa 3 day 7

विज्ञापन

छठे दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की रिलीज के सातवें दिन 9.50 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। अब कुल कलेक्शन 158.25 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ