Shahrukh Khan Birthday: शाहरुख खान अपने फैंस के लिए किंग थे हैं और रहेंगे। आज अभिनेता अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख के बारे में वैसे तो लगभग सभी किस्से फैंस जानते हैं और जानने की कोशिश में लगे रहते हैं। जिनको सुनने के बाद यह तो यकीन हो जाता है कि बादशाह आज जो कुछ भी हैं, वह अपनी जिंदगी की सीखों और बड़ों के आशीर्वाद से हैं। वैसे तो शाहरुख (Shahrukh Khan Birthday) लड़ाई और झगड़े से दूर रहते हैं, लेकिन एकबार शाहरुख ने कुछ ऐसा कर दिया था, जिसके बाद पुलिस उनको चलती शूटिंग से उठाकर ले गई थी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वह सच्ची घटना क्या है।
यह भी पढ़ें: Shahrukh के Birthday पर ‘मन्नत’ के बाहर दिवाली का माहौल, आधी रात में गूंजा We Love You SRK
शाहरुख ने खोया आपा
बड़े पर्दे पर आपने शाहरुख को भले ही जेल की हवा खाते देखा हो, लेकिन असल जिंदगी में उनके साथ कभी ऐसा हो, यह कोई सोच भी नहीं सकता। पर असल जिंदगी में शाहरुख के साथ एकबार ऐसा हुआ था, जिसके बारे में उन्होंने इंटरव्यू में बताया था। दरअसल शाहरुख ने कुछ समय पहले डेविड लेटरमैन के शो में खुद खुलासा किया था कि एकबार मैगजीन में उनके लिए एक आर्टिकल छपा था, जिसको पढ़ने के बाद वह बहुत नाराज हो गए थे। जिसके बाद शाहरुख ने उस मैगजीन के एडिटर को कॉल किया तो जवाब में एडिटर ने कहा था कि उस आर्टिकल को वह सिर्फ मजाक के तौर पर देखें।
गिरफ्तार करने आई पुलिस
इसके बाद शाहरुख को बहुत गुस्सा आया और वह मैगजीन के ऑफिस पहुंच गए। वहां जाकर शाहरुख ने बहुत गाली-गलौच की। इसके बाद मामला बढ़ गया। इस घटना के बाद जहां शाहरुख शूटिंग कर रहे थे, पुलिस वहां पहुंच गई। शाहरुख को लगा कि पुलिस वाले उनके फैन हैं, इसलिए उनसे मिलने आए हैं, लेकिन यहां तो माजरा ही कुछ और था। थोड़ी देर बाद शाहरुख को एहसास हुआ कि वह फैन नहीं हैं, बल्कि उस एडिटर की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार करने आई है।
अब तुम डरोगे
इसके बाद पुलिसवाले शाहरुख को अपने साथ ले गए। वहां शाहरुख ने पहली बार छोटी सी सेल देखी थी, जो कि बहुत गंदी थी। तब शाहरुख को पूरा दिन जेल में बिताना पड़ा था, हालांकि बाद में उनको बेल मिल गई थी। लेकिन इसके बाद एडिटर को उन्होंने कॉल करके कहा, ‘अब मैं जेल में हूं और मैं बिल्कुल भी नहीं डरा हूं, लेकिन अब तुम जरूर डरोगे।’
संबंधित खबरें
अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
20 mins agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
14 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
16 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
18 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
19 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
19 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
20 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines