‘निकले थे कभी हम घर से’ सुन फैन ने किया विदेश छोड़ने का फैसला, तो Shahrukh Khan ने ऐसे समझाया

Shahrukh Khan, AskSRK: शाहरुख अक्सर Ask Me Anything और AskSRK सेशन रखते हैं, जिसमें वो फैंस के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते है।

AskSRK

AskSRK

Shahrukh Khan, AskSRK: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का फैंस में अलग ही क्रेज है। शाहरुख अक्सर Ask Me Anything और AskSRK सेशन रखते हैं, जिसमें वो फैंस के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते है।

विज्ञापन

हाल ही में भी शाहरुख खान ने AskSRK सेशन रखा, जिसमें एक यूजर ऐसा है, जो शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का ‘निकले थे कभी हम घर से’ गाना सुन इतना इमोशनल हुआ कि वो अब कनाडा छोड़ भारत वापस आना चाहता है। इस यूजर को किंग खान ने AskSRK के दौरान समझाया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ixsaloni/status/1730837377541959840?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1730838573723853201%7Ctwgr%5E7bc93393d00e267041a70c30ab1426689605d7cd%7Ctwcon%5Es3_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fshahrukh-khan-advice-to-his-fan-who-want-to-leave-canada-after-watching-dunki-song-nikle-the-kabhi-hum-ghar-se%2F1989419

विज्ञापन

‘निकले थे कभी हम घर से’ सुन फैन ने किया विदेश छोड़ने का फैसला

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ का ‘निकले थे कभी हम घर से’ गाना रिलीज हुआ। ये गाना बेहद इमोशनल है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है। वहीं, जब एक फैन ने AskSRK के दौरान शाहरुख खान से कहा कि मैं 8 साल से कनाडा में रह रहा हूं.. #NikleTheKabiHumGharSe सुनने के बाद अब मेरा यहां रहने का मन नहीं हो रहा है.. मैं भारत आ रहा हूं…आ रहा हूं.. #AskSRK @iamsrk।

विज्ञापन

Shahrukh Khan ने ऐसे समझाया

इस यूजर को समझाते हुए किंग खान ने AskSRK के दौरान कहा कि अरे यार…मुझे भी लगता है कि भारत सर्वश्रेष्ठ है लेकिन सभी फैसले सोच-समझकर लेना। कभी-कभी हमें बाहर काम करना पड़ता है और अपने लिए जीवन बनाना पड़ता है। #डंकी

https://www.instagram.com/p/C0TVh76oXUH/

विज्ञापन

इस दिन रिलीज हो रही ‘डंकी’

वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये दोनों ही पोस्ट जमकर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही अगर किंग खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान की डंकी इस साल उनकी तीसरी फिल्म है, जो 21 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फैंस को शाहरुख की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि बीते दिन यानी 1 दिसंबर को ‘डंकी’ के ड्राप थ्री में इस फिल्म का नया गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ रिलीज हुआ है, जो बेहद इमोशनल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ