हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shahrukh Khan पर गुस्सा करते दिखे Abram, बाप-बेटे की नोक-झोंक का वीडियो वायरल

Shahrukh Khan-Abram Khan In IPL Match: शाहरुख खान और अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में बाप-बेटे की नोक-झोंक हर किसी का दिल जीत रही है। यूजर्स दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Abram Khan, Shahrukh Khan, image credit- Google

Shahrukh Khan-Abram Khan In IPL Match: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा ही फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ‘बादशाह’ के फोटोज और वीडियो सामने आते रहते हैं, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होते। हाल ही में इंटरनेट पर किंग खान और उनके छोटे साहबजादे संग उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस बेहद प्यार लुटा रहे हैं।

शाहरुख खान और अबराम की नोक-झोंक 

दरअसल, एक्स पर वीडियो खूब छाया हुआ है, जो शाहरुख खान और अबराम का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने बेटे अबराम संग कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच देख रहे हैं। इस दौरान शाहरुख अपने साहबजादे का गला पकड़कर उन्हें चिढ़ाते हैं, लेकिन अबराम उन्हें गुस्से से ऐसा करने के लिए मना करते नजर आए। इसके बाद भी दोनों में प्यारी-सी नोक-झोंक हुई। बाप-बेटे की इस बॉन्डिंग की ये झलक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हर कोई दोनों की खूब तारीफ कर रहा है।

यूजर्स ने की तारीफ

अब यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत फनी लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों ही बेहद क्यूट लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की बीच क्यूट बातचीत हो रही है। एक और यूजर ने लिखा कि बस इतना ही प्यार चाहिए। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि शाहरुख हमेशा ही अपने बच्चों संग क्यूट अंदाज में नजर आते हैं।

आईपीएल मैच एंजॉय कर रहे किंग खान

बता दें कि शाहरुख खान ने बीते साल अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फैंस को एक्टर की सभी फिल्में खूब पसंद आई थी। लोगों ने किंग खान की जमकर तारीफ की थी और एक्टर की फिल्मों ने टिकट खिड़की पर नोटों की बारिश की थी। इन दिनों शाहरुख आईपीएल मैच एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant ने Adil Khan को दिया बड़ा चैलेंज, बोलीं- दम है तो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें