मुंबई: ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। पिछले काफी समय उन्हें लेकर अलग अलग तरह की खबरें आ रही हैं, जिससे पता चल रहा है शहनाज की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ रही है। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Shehnaaz Gill & Siddharth Shukla Chemistry) के साथ अपनी मनमोहक केमिस्ट्री से प्रसिद्धि पाने वाली शहनाज अब जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनका कितना गहरा रिश्ता बन चुका है, वो किसी से छिपा नहीं है। उनके चुलबुलेपन ने उन्हें अब तक की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा ‘बिग बॉस’ सेलेब्स में से एक बना दिया है। वहीं खबरों की मानें तो, फिल्मों के अलावा शहनाज गिल अब सलमान खान (Shehnaaz Gill to host Bigg Boss 16 with Salman Khan) के साथ ‘बिग बॉस 16’ को होस्ट भी करेंगी।

‘बिग बॉस’ से जुड़ी ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक शो 1 अक्टूबर से शुरू होगा और शहनाज गिल होस्ट सलमान खान के साथ रीमियर एपिसोड में नजर आएंगी। हालाँकि, अभी तक इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबरें आ रही हैं कि शहनाज़ केवल प्रीमियर एपिसोड में ही सलमान के साथ स्टेज पर होंगी।

विज्ञापन

इस साल के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है। ऐसा लग रहा है कि मेकर्स इस साल कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा करने को लेकर ज्यादा सतर्क हैं! शहनाज गिल की बात करें तो वो फिलहाल सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग में बिजी हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े भी हैं। सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी फिल्म का हिस्सा थे। हालांकि, वह कथित तौर पर फिल्म से बाहर हो गए।

विज्ञापन

शहनाज ने ‘बिग बॉस 13’ में अपने असल व्यक्तित्व से प्रसिद्धि पाई। बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। आखिरी बार उन्हें दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘होन्सला रख’ में देखा गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ