मुंबई: पूरा देश इस समय भगवान गणेश की भक्ति में डूबा हुआ है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) पर बप्पा की प्रतिमा की स्थापना से शुरू होने वाला यह पर्व 10 दिनों तक चलता है। खासतौर पर महाराष्ट्र में इस त्योहार की जमकर धूम रहती है। यहां गणेश चतुर्थी को बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। मुंबई के लालबाग के राजा की काफी मान्यता है, जिसके दर्शन पाने के लिए आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स को भी यहां पहुंचते हुए देखा जाता है।
कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी, रुपाली गांगुली समेत कई अन्य सेलेब्स को यहां पहुंचते हुए देखा गया था। इसी कड़ी में एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill at Lalbaugcha Raja pandal) को भी लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें पीले रंग के फ्रॉक सूट पहने शहनाज गिल लालबाग के राजा के दर्शन करने नंगे पैर पहुंचती नजर आ रही हैं। सना के साथ उनके भाई शाहबाज गिल को भी देखा गया।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16 Contestants List: ये सेलेब्स नजर आएंगे ‘बिग बॉस’ के घर में, देखें लिस्ट
हालांकि, जिस चीज ने दर्शकों का ध्यान खींचा, वो था शहनाज के भाई शाहबाज के हाथों पर बने सिद्धार्थ शुक्ला के टैटू ने। शहनाज अपने भाई के बाएं हाथ पर बने सिद्धार्थ शुक्ला के टैटू को छूती हुई नजर आती हैं।
सिद्धार्थ और शहनाज़, जिन्हें प्रशंसक प्यार से ‘सिडनाज़’ कहते हैं, बिग बॉस 13 में अपनी क्यूट केमिस्ट्री की बदौलत भारतीय टेलीविज़न और सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय जोड़ियो में से एक बने। सना द्वारा सिद्धार्थ के टैटू को छूता देख ‘सिडनाज़’ के फैंस भावुक होते नजर आए। एक फैन ने लिखा, “लालबाग में हमारा सिडनाज।” दूसरे ने लिखा, “सिड हमेशा उसके साथ है।”
अभी पढ़ें – रितेश पांडे और सोना पांडे की केमिस्ट्री ने उड़ाया गर्दा, अब तक कर रहा है ट्रेंड
सिद्धार्थ की मौत के कुछ महीनों बाद शहनाज़ को अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। उन्हें एक वीडियो के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्हें सिद्धार्थ के जाने के कुछ महीने बाद हुई एक वेडिंग पार्टी में हंसते और नाचते देखा गया था। हालांकि, उनके फैन आर्मी ने उनका भरपूर समर्थन किया। शहनाज अब अपने काम पर वापसी कर चुकी हैं। वो सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines