नए अवतार में नजर आए Shahid Kapoor, फैंस बोले- ऐसी क्या मजबूरी आ गई

Shahid Kapoor Viral Video: शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें घूंघट डाले देखे जा सकता है।

Shahid Kapoor viral video

Pic credit-news 24 Shahid Kapoor viral video

Shahid Kapoor Viral Video: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले शाहिद कपूर का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है शाहिद ने घूंघट डाला हुआ है। आखिर ऐसा भी क्या हो गया जो शाहिद को घूंघट डालना पड़ा। इस वीडियो को देख उनके फैंस भी हैरान हो गए हैं। अब आपको बताते हैं पूरा मामला आखिर है क्या। शाहिद का ये वीडियो इंस्टेट बॉलीवुड पर शेयर किया गया है।

विज्ञापन

क्यों बनाया वीडियो?

विज्ञापन

दरअसल शाहिद ने ये मस्ती के मूड में ये वीडियो बनाया है। शाहिद वीडियो में फुल ऑन मस्ती के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसे देख शायद आप भी अपनी हंसी न रोक पाएं। उन्हें घूंघट में ‘तू मोटा कितना हो गया’ ऑडियो पर एक्ट करते देखा जा सकता है। उन्होंने मजेदार एक्सप्रेशन दिए हैं और हाथ में चाय का कप पकड़ा हुआ है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स 

विज्ञापन

वीडियो पर फैंस ने भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कहा, ‘आप ऐसे ट्रेन में जाओगे तो बहुत कमाई होगी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ऐसी भी क्या मजबूरी आ गई भाई।’ एक ने लिखा, ‘मैं मोटी नहीं हूं सर।’ एक यूजर कहते हैं, पहली बार रील बनाई, लेकिन मस्त बनाई। साथ ही कई यूजर ने हंसते हुए इमोजी से रिएक्ट किया है। एक यूजर लिखते हैं, मोटे होकर दिखाइए शाहिद सर, फिर जानें मोटे कितने हो गए।

वहीं हाल ही शाहिद कपूर का कृति सेनन के साथ भी एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक्टर ने अपनी अगली फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर अपने अनुभव साझा किए। ये फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ