Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते है। शाहिद की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वो हमेशा ही अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेते हैं। हालांकि इंडस्ट्री में शाहिद को नाम कमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।
अक्सर एक्टर की लाइफ से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा सामने आ ही जाता है। आज एक ऐसी ही घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill को मिला फिल्म का ऐसा ऑफर, एक्ट्रेस बोली – ‘अब मुझसे ये नहीं होगा…इससे अच्छा तो मैं मर जाऊं’
Shahid Kapoor के प्यार में पागल थी ये स्टार किड
रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार की घटना है कि जब एक महिला फैन ने शाहिद का पीछा किया था। हालांकि वो कोई आम नहीं थी बल्कि एक मशहूर अभिनेता की बेटी थी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, एक समय दिवंगत दिग्गज अभिनेता राज कुमार की बेटी वस्ताविकता पंडित अभिनेता की दीवानी थी। रिपोर्ट्स में बताया गया कि वस्ताविकता पंडित की मुलाकात शाहिद से कोरियोग्राफर श्यामक डावर की डांस क्लास में उनके एक्टिंग से पहले के दिनों में हुई थी, जहां उन दोनों ने एक साथ एडमिशन लिया था।
शाहिद का पीछा करती थी वस्ताविकता
हालांकि, कथित तौर पर उसी दौरान वस्ताविक्ता को शाहिद से प्यार हो गया। उस दौरान उन्होंने अपनी भावानाओं को एक्टर को नहीं बताया और फिर ये जुनून धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और फिर उन्होंने शाहिद का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद साल 2012 में एक्टर ने वस्ताविकता के खिलाफ लगातार पीछा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
खुद को शाहिद की पत्नी बताने लगी थी वस्ताविकता
हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर फिल्म के सेट पर उनका पीछा किया और एक्टर की बाहरी गतिविधियों में भी बाधा डाली। एक बार तो वस्ताविकता एक्टर की कार के बोनट पर ही बैठ गई थी। इतना ही नहीं बल्कि एक बार तो वस्ताविकता ने हद ही कर दी और उन्होंने शाहिद के घर के बगल वाले घर में रहने का फैसला लिया। इतना ही नहीं बल्कि अपने पड़ोसियों को उन्होंने खुद को शाहिद की पत्नी बताना शुरू कर दिया था।
1996 में वस्ताविकता ने की थी करियर की शुरुआत
बता दें कि वस्ताविकता ने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने साल 1996 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। हालांकि, वह अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रहीं। बताते चलें कि शाहिद अब मीरा राजपूत से खुशी-खुशी शादी कर चुके हैं और कपल दो बच्चो- मीशा और ज़ैन के माता-पिता हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines