---विज्ञापन---

शाहिद कपूर की फिल्म ‘Cocktail 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) ने सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है. इस मूवी में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने अहम किरदार निभाया है. Cocktail 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दुनिया भर में कितने का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘Cocktail 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. इस फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. शाहिद की इस मूवी (Cocktail 2) की दर्शक काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ‘Cocktail 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म को रिलीज होते ही फैंस अब यह जानना चाहते हैं कि मूवी ने कितने का कारोबार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का OTT पर डबल धमाका, JioHotstar के बाद इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

---विज्ञापन---

‘Cocktail 2’ ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन

आप भी शाहिद कपूर की फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल हम आपको इस मूवी के कुल कलेक्शन के बारे में बताएंगे. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म Cocktail 2 में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने भी अहम भूमिका निभाई है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 5.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: एडल्ट और बोल्ड सीन्स पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट हैं OTT की ये 5 सीरीज, अकेले छुप-छुपकर देखते हैं लोग

---विज्ञापन---

‘कॉकटेल 2’ ने दुनियाभर में कितने नोट छापे?

शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इस मूवी ने ओवरसीज 4 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 20.20 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रही है. इस मूवी को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, तो वहीं फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर लिखी है. इस मूवी को मैडॉक फिल्म्स व लव फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया है. अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 को सिनेमाघरों में देख सकते है. कॉकटेल 2 साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है.

First published on: Jun 20, 2026 04:53 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola