JioHotstar Releases This Week: 3 से 9 अगस्त के बीच जियो हॉटस्टार पर आएगा कंटेंट का तूफान, रिलीज होंगी ये नई फिल्में-सीरीज
अगर आपको पास ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है. क्योंकि इस हफ्ते 2 या 3 नहीं बल्कि 5 फिल्में-सीरीज दस्तक देने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

जियो हॉटस्टार हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है. अगर आप भी ओटीटी पर मूवी और सीरीज देखना पसंद करते हैं और आपको पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है, तो अगस्त का पहला हफ्ता काफी शानदार होने वाला है. इस लिस्ट में 'द शॉर्ड्स' से लेकर 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' का नाम मौजूद है.
'द शार्ड्स
2 / 5लिस्ट में पहला नाम 'द शार्ड्स' सीरीज का आता है, जो रोमांचक थ्रिलर से भरी हुई है. यह सीरीज 6 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम की जाएगी. यह सीरीज साल 1981 के लॉस एंजिल्स पर आधारित है, जो महज 10 एपिसोड में जारी होने वाली है.
हसल सीजन 5
3 / 5दूसरे नंबर पर 'हसल सीजन 5' का नाम मौजूद है, जो एक हिप हॉप रियलिटी कॉम्पिटिशन शो है. इस शो भारतीय दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इस शो में मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह की वापसी होने वाली है. इस शो का आगाज 8 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा.
उइर
4 / 5तीसरे स्थान मलयालम फिल्म 'उइर' का नाम मौजूद है, जो एक इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो रहस्यमयी मर्डर की जांच कर रहा होता है. हालांकि, इस जांच के दौरान उसे अपने बचपन के ट्रॉमा का सामना करना पड़ता है. यह मूवी आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है. 4 अगस्त को यह मूवी जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.
द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी
5 / 5लिस्ट में आखिरी नाम 'द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी' का है, जो एक एनिमेटेड फिल्म है. इस मूवी को हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 7 अगस्त को दस्तक देने वाली है.