Shahid Kapoor Viral Video: बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) यूं तो सभी के दिल में बसते हैं। उनका परफेक्ट हसबैंड, परफेक्ट फादर, बेटा और परफेक्ट भाई होना फैंस को काफी पसंद आता है। इस पॉजिटिव इमेज के बीच अब उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख ऐसा लग रहा है जैसे ये चॉकलेट बॉय अब एंग्री यंग मैन बन गया है। एक बार फिर शाहिद कपूर को देख लोगों को वही सबके फेवरेट ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) की याद आ गई है।
शाहिद कपूर फिर बने कबीर सिंह
शाहिद कपूर को एक बार फिर लोग ‘कबीर सिंह’ के नाम से बुला रहे हैं। लेकिन अचानक उनका एटीट्यूड इतना क्या ही बदल गया होगा कि इस स्वीट से एक्टर को लोग कबीर सिंह के नाम से बुला रहे हैं? ये जानने के लिए आपको वो वायरल वीडियो देखना पड़ेगा जो इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में ही वो असली वजह नजर आ रही है जिसके बाद आज हर तरफ शाहिद कपूर के ही चर्चे हो रहे हैं। बता दें, इस वीडियो में शाहिद का पैपराजी के साथ हुआ इंटरेक्शन दिखाई दे रहा है।
मीडिया को दिखाई उंगली
सामने आए इस वीडियो में नजर आ रहा है कि शाहिद और मीरा डिनर डेट पर निकले हैं लेकिन पैपराजी उनके इस प्राइवेट मोमेंट में शायद खलल डाल रहे हैं। जैसे ही ये दोनों दिखते हैं पैपराजी इन्हें घेर लेते हैं। हर कोई शाहिद और मीरा की तस्वीरें लेते और उनका वीडियो बनाते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान शाहिद के फेस पर जो एक्सप्रेशंस हैं वो देखकर ही समझ आ रहा है कि वो इस समय नहीं चाहते कि कोई भी उन्हें डिस्टर्ब करे। वो पैपराजी की आवाज से तंग होते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कभी भीड़ से बचाते तो कभी बीवी का झूठा खाते दिखे Arbaaz Khan, तलाक के बाद बने ‘परफेक्ट हसबैंड’
फैंस पर चढ़ा कबीर सिंह का खुमार
जब मीडिया उन्हें अकेला नहीं छोड़ता और लोग लगातार उनका नाम पुकारते हैं तो वो बिना मुड़े अपनी उंगली से न का इशारा करते हैं। उनका ये इशारा देख अब लोगों को उनके कबीर सिंह के किरदार की याद आ गई है। ऐसा लग रहा है जैसे एक्टर अभी भी अपने उस रोल से बाहर नहीं आए हैं। अब लोग उनके इस एटीट्यूड को काफी पसंद और एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे सब पर एक बार फिर कबीर सिंह का चार्म चल गया है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines