कभी भीड़ से बचाते तो कभी बीवी का झूठा खाते दिखे Arbaaz Khan, तलाक के बाद बने 'परफेक्ट हसबैंड'

Arbaaz Khan Sshura Khan Video: अरबाज खान और शूरा खान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इन वीडियो में ये दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं और अरबाज का प्यार उनकी बेगम के लिए साफ दिखाई दे रहा है। जो अरबाज वाइफ के लिए कर रहे हैं वो एक आइडियल हसबैंड ही कर सकता है। बावजूद इसके वो ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं।

Arbaaz Khan Sshura Khan Video

Arbaaz Khan और Sshura Khan का एक दूसरे के लिए प्यार देख दुनिया ने क्यों मारे ताने?

Arbaaz Khan Sshura Khan Video: बॉलीवुड के लेटेस्ट कपल अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Sshura Khan) जब भी साथ घर से बाहर निकलते हैं तो पैपराजी इन्हें घेर लेते हैं। हर बार इन दोनों की केमिस्ट्री और रोमांस देख लोग बात करने पर मजबूर हो जाते हैं। 56 साल के अरबाज को खुद से 25 साल छोटी लड़की संग शादी करने पर वैसे तो लोगों ने खूब ट्रोल किया लेकिन ये कपल है कि पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करने से बाज नहीं आता। अब एक बार फिर इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल हुए अरबाज और शूरा के क्यूट मोमेंट्स

हाल ही में इफ्तारी पार्टी में शामिल होने के लिए ये दोनों साथ पहुंचे थे। इस दौरान इनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हर एक वीडियो को देखकर आप भी ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि दोनों में कितना प्यार है। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शूरा अरबाज के दिए हुए स्नैक्स खाती हैं और एक बाईट लेने के बाद वो अरबाज से कुछ कहती हैं और अरबाज वाइफ के हाथ से उनका बचा हुआ जूठा खाना खा लेते हैं। इतना ही नहीं एक वीडियो में तो शूरा अपने शौहर का फेस क्लीन करती भी दिख रही हैं वो भी अपने हाथों से।

अरबाज ने दूसरी वाइफ की यूं की भीड़ में रक्षा

इन दोनों का ये रोमांस देखकर अब लोग अरबाज को परफेक्ट हसबैंड का टैग देते दिख रहे हैं। लेकिन इन दोनों वीडियो को देखकर ही अगर आप अरबाज पर दिल हार बैठे हैं तो रुकिए अभी एक और वीडियो बाकी है। इस वीडियो में अरबाज अपनी बेगम को भीड़ से बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, जब ये दोनों इफ्तारी कर लौटने लगे तो भीड़ ने इन दोनों को घेर लिया। ऐसे में अरबाज ने अपनी वाइफ को किस तरह से प्रोटेक्ट किया है वो देखकर आपको भी समझ आ जाएगा कि वो किस तरह उनकी केयर करते हैं। चारों तरफ से शूरा को भीड़ में प्रोटेक्ट करते हुए हाथ पकड़कर उन्होंने अपनी वाइफ को बाहर निकाला है।

लोगों ने फिर भी किया ट्रोल

इन दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार और कंसर्न देखकर जहां कुछ लोग कपल की तारीफ कर उन पर प्यार लुटा रहे हैं तो कुछ ने इन्हें ट्रोल भी कर डाला है। एक ट्रोलर ने कहा, ‘ये बेटी को लेकर कहां जा रहा है।’ एक बोला, ‘केयरिंग फादर।’ एक शख्स ने कहा, ‘हम सब इसी तरह अपनी बेटियों की रक्षा करते हैं।’ एक ने बॉडी शेम करते हुए कहा, ‘इत्तु सी है कंधे पर बिठा लेता..।’ तो कोई तना मारते हुए बोला, ‘एक भाग गई ये ना भाग जाए इसलिए प्रोटेक्ट करना।’ किसी ने लिखा, ‘एक पिता अपनी बेटी की रक्षा करते हुए नजर आए।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ