Shahrukh Khan Doppelganger: बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ आने वाली हैं, जिसको लेकर शाहरुख खान सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख की फिल्म पठान को बायकॉट करने की मांग भी उठ रही है.

इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग काफी पॉपुलर हो चुका है। इस दौरान अब शाहरुख खान के हमशक्ल का वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और माधुरी दीक्षित के बाद अब किंग खान के हमशक्ल इब्राहिम कादरी ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।

किंग खान की तरह लगते हैं इब्राहिम

बता दें कि इब्राहिम कादरी ने बेशर्म रंग में किंग खान को कॉपी किया हैं और इस वीडियो को शेयर भी किया हैं। इस वीडियो को देखकर सभी चौंक गए हैं, क्योंकि इब्राहिम बिल्कुल किंग खान की तरह लग रहे हैं।

इस लुक से मचाया बवाल

शाहरुख खान के हमशक्ल ने व्हाइट शर्ट पहने और सिर पर हैट लगाए फिल्म पठान में दिख रहे शाहरुख का लुक लिया, जिससे वह उसी लुक और स्वैग में दिखे, जिससे किसी को भी एक बार के लिए यह लगेगा कि वह सुपरस्टार शाहरुख खान ही है।

ऐसे दिखते हैं किंग खान के हमशक्ल कादरी

साथ ही बाल और दाढ़ी से लेकर कादरी के चेहरे के हाव भाव भी पूरी तरह किंग खान के जैसे ही दिख रहे हैं। इससे पहले भी इब्राहिम कादरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी गई हैं, जिसमें वह डेनिम जैकेट लुक में दिख रहे हैं। इस लुक को देखकर कोई भी ये नहीं कह पाएगा कि यह किंग खान नहीं उनके हमशक्ल हैं।

चर्चाओं में बने हुए हैं इब्राहिम कादरी

सोशल मीडिया पर इब्राहिम कादरी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी ढेरों तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इब्राहिम कादरी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो लाख से ज्यादा लोगों ने फॉलो किया हैं। साथ ही उनका लुक भी बहुत शानदार है, इसलिए वह चर्चाओं में बने हुए हैं।

और पढ़िए –

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर जब इब्राहिम कादरी के फोटोज और वीडियो को लोगों ने देखा तो हर कोई हैरान रह गया। सभी ने उनके पोस्ट पर कमेंट्स किए। साथ ही फैंस ने उनके पोस्ट पर हार्ट और फायर इमोजी की बारिश करते हुए अपने भावनाएं व्यक्त की हैं। इब्राहिम कादरी का इंस्टाग्राम अकाउंट इस तरह के वीडियो से भरा पड़ा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ