---विज्ञापन---

JLF 2023: ‘हॉलीवुड से ज्यादा हमारे स्टार्स की पहचान…’, जावेद अख्तर ने शाहरुख खान और बायकॉट बॉलीवुड पर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: जयपुर में आयोजित हो रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF 2023) में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को लेकर सवाल उठे हैं। कुछ ऐसा ही सवाल गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर से भी पूछा गया। अख्तर ने इस सवाल के जवाब में कहा- राइटर्स को हॉलीवुड को बायकॉट नहीं करना चाहिए, उन्हें बस लिखते रहना […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: जयपुर में आयोजित हो रहे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF 2023) में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को लेकर सवाल उठे हैं। कुछ ऐसा ही सवाल गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर से भी पूछा गया। अख्तर ने इस सवाल के जवाब में कहा- राइटर्स को हॉलीवुड को बायकॉट नहीं करना चाहिए, उन्हें बस लिखते रहना चाहिए। इस सबसे कुछ होना नहीं है। हमारे मुल्क में हम फिल्मों से प्यार करते हैं। अख्तर ने आगे कहा- हमारे डीएनए में कहानी है। कहानी सुनना और सुनाना हमारे डीएनए में है। हमारी कहानियों में गीत भी हमेशा से होते थे। आप हिंदी या इंडियन फिल्मों की इज्जत करिए।

और पढ़िए –Mission Majnu Review: ‘मिशन मजनूं’ में दिखी सिद्धार्थ मल्होत्रा की देशभक्ति, यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू

---विज्ञापन---

इसे संरक्षित किया जाना चाहिए

अख्तर ने आगे कहा- हमारी औसत फिल्म 135 देशों में रिलीज होती है। भारतीय सिनेमा दुनिया में सबसे मजबूत सद्भावना दूतों में से एक है। अगर हेड काउंट किया जाए तो हॉलीवुड से ज्यादा हमारे स्टार्स को दुनिया में पहचाना जाता है। हां ये अलग बात है कि वो अमीर मुल्क हैं और उनका बजट ज्यादा है, लेकिन हमारे स्टार्स की पहचान ज्यादा है। आज आप यदि इजिप्ट या जर्मनी जाएंगे और अगर वहां कहें कि मैं इंडियन हूं तो वो आपसे कहेंगे- क्या आप शाहरुख खान को जानते हैं। हमारी फिल्में और लोग दुनिया में देश के लिए कितना गुडविल फैला रही हैं। हम भारत की एक बड़ी सॉफ्ट पावर हैं और इसे संरक्षित किया जाना चाहिए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Chhatriwali Review: ‘छतरीवाली’ ने सेक्स एजुकेशन पर लगाई क्लास, यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू

और पढ़िए मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 20, 2023 08:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola