Shah Rukh Khan On Dunki: इन दिनों बॉलीवुड और अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी इस साल की तीसरी बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी अपने दमदार अभिनय का दम दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म के सभी स्टार्स इन दिनों फिल्म की प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने क्रिसमस के खास मौके पर यानी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वहीं, अगर बात फिल्म के लीड हीरो की करे तो शाहरुख खान सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और उनके अतरंगी सवालों के मजेदार जवाब देते हैं। हालांकि, SRK के ज्यादातर फैंस के मन में एक सवाल यह है कि आखिर फिल्म का नाम ‘डंकी’ ही क्यों रखा गया? इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों पर आधारित है तो फिल्म का नाम ऐसा क्यों?
क्यों Shah Rukh Khan ने फिल्म का नाम रखा Dunki?
हाल में एक्टर ने खुद इस सवाल का जवाब देते हुए अपने फैंस को इच्छाओं को पूरा किया। दरअसल, हाल में शाहरुख ने अपने ASK SRK सेशन के दौरान बताया कि उन्होंने फिल्म का नाम ‘डंकी’ (Shah Rukh Khan On Dunki) ही क्यों रखा? ट्विटर (X) के जरिए एक बार फिर शाहरुख खान अपने फैंस से जुड़े। इसी दौरान एक्टर के फैन ने उनसे पूछा, ‘SRK सर मूवी का नाम Dunki रखने की वजह बता सकते हैं’? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने बताया, ‘दो देशों के बॉर्डर के बीच सफर करने की अवैध तरीके को ‘डंकी’ कहा जाता है। यह कुछ कुछ फंकी, हंकी और मंकी जैसा साउंड करता है’।
यह भी पढ़ें: जिस इंडस्ट्री से मिली शोहरत, उसे ही अलविदा कह गई ये हसीनाएं; चौंका देगा तीसरा नाम
क्या है Dunki की कहानी?
वहीं, अगर फिल्म के नाम को देखते हुए इस फिल्म की कहानी पर एक नजर डाले तो फिल्म में चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है, जिनमें शाहरुख, तापसी, विक्की, विक्रम और अनिल शामिल है। ये सभी दोस्त लंदन जाना चाहते हैं और शाहरुख उनके इस सपने को पूरा करने में उनकी मदद करते हैं। 85 से 120 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई कर सकती है ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines