Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Actresses Left Bhojpuri Industry: बॉलीवुड से लेकर टीवी तक ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो साउथ इंडस्ट्री से यहां तक पहुंची और उन्होंने इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बनाई, लेकिन इन्हीं एक्ट्रेसेस में से कई ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री से की थी और लाइमलाइट मिलने के बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। वहीं, अब बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
भोजपुरी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं सहर अफशा की गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में होती है, लेकिन एक्ट्रेस काफी लंबे समय से भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। आज भी उनकी फिल्मों और गानों को खूब पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस ने अपने धर्म की वजह से भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा करने का फैसला किया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘कसौटी जिंदगी के’ टीवी से घर-घर में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया। बताया जाता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। बी-टाउन में एंट्री के बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘ड्रामा क्वीन’ कहे जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपने एक्स-पति आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने विवादों को लेकर खूब सुर्खियों में थी। राखी ने भी अपने करियर में कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम किया है, लेकिन बी-टाउन में एंट्री होने के बाद एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर Jawan का जलवा, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म
View this post on Instagram---विज्ञापन---
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी भोजपुरी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के दिलों में अपने दमदार अभिनय से अलग जगह बनाई है, लेकिन जब रश्मि का करियर पीक पर चल रहा था, तब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक सीमा सिंह भी इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी है। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में आइटम क्वीन का काम किया है। फिलहाल, काफी समय से सीमा भोजपुरी फिल्मों या गाने में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।