Aryan Khan Stardom: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) और उनके लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) अपनी पहली वेब सीरीज ‘स्टारडम’ (Stardom) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही आर्यन ने अपना एक लग्जरी ब्रांड D’YAVOL X लॉन्च किया था, जिसके बाद वो अपनी वेब सीरीज में बिजी हो गए, लेकिन अब वो एक नई बात को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो आर्यन ने हाल में एक बड़ी करोड़ों की डील को ठुकरा दिया है। दरअसल, ये मामला उनकी वेब सीरीस से जुड़ा है।
बताया जा रहा है कि कई ओटीटी प्लेफॉर्म्स की ओर से उनको उनकी वेब सीरीज के लिए कई ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन आर्यन खान ने इन सभी को ठुकरा दिया है। आर्यन खान का इस बारे में कहना है कि वो पहले इस सीरीज को पूरा करना चाहते हैं। इसके बाद ही वो सोच पाएंगे उनको आगे क्या करना चाहिए?
यह भी पढ़ें: दादा सुपरस्टार, पापा सुपरस्टार, लेकिन बेटा निकला फ्लॉप; क्यों बॉलीवुड में नहीं चल पाया ये स्टार किड?
Aryan Khan ने ठुकराई 120 करोड़ की डील
आर्यन खान के निर्देशन में बन रही ‘स्टारडम’ की शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है, लेकिन अभी तक आर्यन ने इसके राइट्स किसी भी OTT प्लेटफॉर्म को नहीं बेचे हैं। ऐसे में आर्यन को कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म से 120 करोड़ रुपये तक की डील्स मिल रही हैं, लेकिन उन्होंने इन सभी डील्स को ठुकरा दिया है।
दरअसल, बताया जा रहा है कि आर्यन ने वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करने से पहले ही ये तय कर लिया था कि वो जब तक इसको पूरा नहीं कर लेंगे तब तक इसके राइट्स किसी को नहीं बेचेंगे।
क्या है वेब सीरीज Stardom की कहानी?
आर्यन खान इस वेब सीरीज ‘स्टारडम’ (Aryan Khan Stardom) उनका पहला बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है, जिसको उनके पिता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है, जिसकी कहानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आएगी।
बात दें कि इस सीरीज के अलग-अलग एपिसोड में कई बॉलीवुड सितारे नजर आने वाले हैं, जिसमें शाहरुख खान और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम भी शामिल है।
संबंधित खबरें
20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
2 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
58 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
1 hr agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
2 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
4 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
6 hrs agoचेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल... फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलीं दिशा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines