---विज्ञापन---

बुर्ज खलीफा पर फिर चमके Shah Rukh Khan, वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का क्रेज कभी खत्म नहीं होता। लोग उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक महीने बाद उनका जन्मदिन भी आने वाला है, उससे पहले दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत पर किंग खान का जलवा देखने को मिला है, जो फैंस […]

---विज्ञापन---

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का क्रेज कभी खत्म नहीं होता। लोग उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक महीने बाद उनका जन्मदिन भी आने वाला है, उससे पहले दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत पर किंग खान का जलवा देखने को मिला है, जो फैंस को बेहद उत्साहित कर रहा है।

बुधवार को दुबई स्थित बुर्ज खलीफा (Shah Rukh Khan on Burj Khalifa) एक बार फिर शाहरुख खान की छवि से जगमगा उठा जिसे देख उनके फैंस भी खुशी से उत्हासित होते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें खुद का आईलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर बने Mika Singh, साझा की झलक

सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की छवि को देखा जा सकता है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक, बुर्जील होल्डिंग्स द्वारा एक ब्रांड कैम्पेन चलाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ किया गया। शाहरुख खान इस कैंपेन के ब्रैंड एंबेसेडर हैं, जिसके पास संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में बुर्जील, मेडिओर, एलएलएच, लाइफकेयर और ताजमील ब्रांड्स के तहत 39 अस्पताल और चिकित्सा केंद्र हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

https://twitter.com/iam_srkdev_555/status/1575169488966029313?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575169488966029313%7Ctwgr%5Edec4cb7f61a9cf3f90c0cd0515521a6590ef7d90%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fmovies%2Fcelebrities%2Fstory%2Fshah-rukh-khan-takes-over-dubai-s-burj-khalifa-again-musical-fountain-plays-om-shanti-om-tune-watch-2006092-2022-09-29

कैम्पेन लॉन्च इवेंट ने शाहरुख खान के यूएई से मजबूत संबंध को उजागर करते हुए इस वीडियो क्लिप को चलाया। 1:10 मिनट के इस कैंपेन वीडियो में, किंग खान को हेल्थकेयर ग्रुप की कहानी सुनाते हुए देखा जा सकता है। एक फैन ने अपने हैंडल से बुर्ज खलीफा के म्यूजिकल फाउंटेन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें विज्ञापन के साथ स्क्रीन पर रोशनी करने से पहले शाहरुख के ओम शांति ओम की धुन सुनी जा सकती है। इस बीच, Twitterati SRK की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/FANwallagaurav/status/1575181302923337728?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1575181302923337728%7Ctwgr%5Edec4cb7f61a9cf3f90c0cd0515521a6590ef7d90%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fmovies%2Fcelebrities%2Fstory%2Fshah-rukh-khan-takes-over-dubai-s-burj-khalifa-again-musical-fountain-plays-om-shanti-om-tune-watch-2006092-2022-09-29

वैसे ये पहली बार नहीं है जब किंग खान की तस्वीर को बुर्ज खलीफा पर जगमगाते हुए देखा जा रहा हो। इससे पहले कुछ सालों से, किंग खान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुर्ज खलीफा उनकी छवि को दर्शा रहा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह के देवी गीत ‘माई मोरी अंगना में अईली’ को मिल रहा दर्शकों का प्यार

शाहरुख खान को हाल ही में अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा गया था। उन्हें इससे पहले आनंद एल राय की जीरो (2018) में देखा गया था। अब वो साल 2023 में एक के बाद एक तीन धमाके करने के लिए तैयार हैं। ‘पठान’ 25 जनवरी, 2023 को, ‘जवान’ 2 जून, 2023 और ‘डंकी’ 22 दिसंबर, 2023 को रिलीज़ होगी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Sep 29, 2022 03:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola