Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान का इन दिनों एक अलग लुक नजर आ रहा है। जिसमें वो लंबे बालों में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। शाहरुख खान के फॉलोअर्स उनकी हर लुक को फॉलो करने की कोशिश करते हैं। शाहरुख के बारे में जानने की इच्छा रखने वालों के लिए एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने डाइट प्लान के बारे में बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा वो सिर्फ एक वक्त का खाना ही खाते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या वो इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं?
एक बार खाना सेहत का राज?
अभिनेता शाहरुख खान का देर रात तक जागना एक ऐसी सच्चाई है जिससे उनके प्रशंसक अच्छी तरह से वाकिफ हैं। शाहरुख के बारे में कहा जाता है कि वो रात भर जागते हैं और सुबह के वक्त सोते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता दिन में केवल एक बार खाना खाते हैं या वह कभी भी जिम नहीं छोड़ते, भले ही उनको कुछ ही देर वर्कआउट करना पड़े? हाल ही में एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने डेली रुटीन पर बात की. उन्होंने बताया कि ”वह दिन में केवल एक बार खाना खाते हैं, इसलिए नहीं कि वह इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, बल्कि इसलिए कि यह उनकी निजी पसंद है।”
हर हाल में वर्कआउट जरूरी
शाहरुख ने बताया कि वो जिम कभी नहीं छोड़ते हैं। रात में देर तक जागने पर वो कहते हैं कि “सुबह पांच बजे मैं सो जाता हूं, और फिर अगर मैं शूटिंग कर रहा होता हूं तो 9 या 10 बजे उठ जाता हूं। वहीं शूटिंग से मैं रात 2 बजे घर वापस आता हूं तो उसके बाद नहाता हूं और फिर सोने से पहले वर्कआउट करता हूं।” इससे साफ पता चलता है कि घर वापस आने में कितनी भी देर हो जाए किंग खान अपना वर्कआउट कभी मिस नहीं करते हैं।
एक्शन हीरो बनने का था सपना
अभिनय के शुरुआती दिनों में उन्होंने एक्शन हीरो बनने का सपना भी देखा था। इसपर वो कहते हैं कि ”जब मैं इंडस्ट्री में आया, मैं एक एथलीट था, मेरे जीवन का सपना था कि मेरे सिक्स-पैक हो, सफेद बनियान पहना हूं, मेरे चेहरे पर खून हो और मेरे हाथ में एक बंदूक हो। मेरा सपना था कि मैं एक कमरे में जाऊं, जहां कोई पूछे ‘तुम कौन हो?’ और मैं उन्हें गोली मार दूं।” आपको बता दें कि शाहरुख खान को हाल ही में स्विट्जरलैंड में 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में पार्डो अला कैरियरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines