मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मंगलवार को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर दुनियाभर से अभिनेता के लिए शुभकामनाएं भेजी गई। वहीं मुंबई स्थित उनके बंगले के बाहर भी फैंस भयंकर हुजूम देखने को मिला।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: Abdu Rozik बने घर के नए कप्तान, गौतम हुए घर से बेघर
किंग खान ने भी उन्हें निराश ना करते हुए बालकनी में आकर उनसे मुलाकात की और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इस बीच उन्होंने इस नजारे की एक झलक साझा करते हुए फैंस का शुक्रियाअदा (Shah Rukh Khan Thanks Fans) किया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ड्रोन कैमरे से इस भीड़ को कैप्चर किया गया है।
इतना ही नहीं वीडियो में किंग के आलीशान बंगले मन्नत की एक झलक भी देखने को मिल रही है। वीडियो में शाहरुख अपने घर से बाहर निकलकर बालकनी में चढ़ते हैं और फिर सभी फैंस के लिए हाथ हिलाकर फ्लाइंग किस करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फोन में फैंस के साथ सेल्फी भी ली।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, प्यार का सागर जिसे मैं देखता हूं। वहां मौजूद रहने और इस दिन को इतना खास बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। कृतज्ञता … और केवल प्यार आप सभी के लिए। बता दें, किंग खान के जन्मदिन पर दुबई स्थित बुर्जखलीफा भी उनके नाम से रौशन किया गया था।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: Tina Datta ने Shalin Bhanot के लिए बताई अपनी फीलिंग, Unseen Shot में हुआ खुलासा
बुर्जखलीफा हुआ रौशन
दुबई के बुर्जखलीफा (Burj Khalifa lights up on Shah Rukh Khan Birthday) से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके नाम से पूरी इमारत रौशन होती नजर आ रही है। इसमें लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख हैप्पी बर्थडे पठान वी लव यू।’ बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इसे साझा किया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
32 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
1 hr agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
5 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
6 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
9 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines