Shah Rukh Khan Death Threat: बॉलीवुड के किंग खान की जान खतरे में पड़ गई है। अभी-अभी मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर शाहरुख खान को रायपुर से फैजान खान नाम के शख्स ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट मिला है। इस केस में दर्ज हुई FIR की कॉपी सामने आ गई है। आपको बता दें, शाहरुख खान को मिली धमकी मामले में शिकायत 5 नवंबर 2024 यानी मंगलवार को दर्ज की गई है। मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में FIR दर्ज हुई है। इस FIR की कॉपी में कई शॉकिंग खुलासे हुए हैं।
50 लाख में हुआ शाहरुख खान की जान का सौदा!
FIR में धमकी के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें फिरौती मांगने वाले शख्स ने कहा है, ‘शाहरुख खान मन्नत बैंडस्टैंड वाला है न? उसने अगर मुझे 50 लाख नहीं दिए तो उसको मैं मार डालूंगा।’ आपको बता दें, जिस शख्स ने ये फोन उठाया उसने पलटकर जब फिरौती मांगने वाले से पूछा कि वो कौन है? और कहां से बात कर रहा है? तो सामने वाले ने जवाब दिया- ‘ये मैटर नहीं करता। लिखना है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो।’ इसके बाद वो फोन काट दिया गया था।
पुलिस स्टेशन में फोन कर आरोपी ने दी धमकी
अब FIR की कॉपी के मुताबिक इस शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (4), 351(3), 351(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि ये धमकी भरा फोन सीधा बांद्रा थाने में आया था। ऐसे में अब पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है। इस केस में आगे कौन-सा मोड़ आता है वो तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ रहा हो। ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद भी एक्टर को खतरनाक धमकीयां मिली थीं। इसके बाद उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी भी दी गई थी।
Shah Rukh Khan Death Threat FIR
Shah Rukh Khan Death Threat FIR
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी? Salman Khan के बाद किंग खान की जान को खतरा!
धमकी देने वाला का नंबर आया सामने
अब इस केस में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिल गई है। बताया जा रहा है कि 5 नवम्बर को दोपहर करीब 1:21 बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख खान को लेकर धमकी भरा कॉल आया था। अब जिस नंबर पर फोन किया गया था और जिस नंबर से फोन किया गया था वो दोनों सामने आ गए हैं। अब देखना होगा पुलिस इस आरोपी को कब तक पकड़ पाती है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines