Shah Rukh Khan को धमकी देने वाला पुलिस की पकड़ में, फोन कर मांगे थे 50 लाख

Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। कहा जा रहा है कि किंग खान की जान को खतरा है।

Shah Rukh Khan Death Threat

Shah Rukh Khan Death Threat

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है और आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एक फोन कर एक्टर को धमकाया गया है। कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) गैंगस्टर्स के निशाने पर हैं। सलमान के नाम पर एक के बाद एक धमकियां आ रही हैं। एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस तेजी से मामले की जांच में जुटी है और अब तक भाईजान को धमकी देने वाले और उनके घर के बाहर हमला करने वाले कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी बीच ब्रेकिंग खबर ये है कि अब सलमान खान के बाद शाहरुख खान पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

कौन है शाहरुख खान को धमकी देने वाला?

Advertisment

बांद्रा पुलिस थाने में दर्ज FIR

इस मामले में SP ने ये जरूर कहा है कि पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची है। लेकिन उन्होंने अभी तक शाहरुख खान को जान से मारने की मिली धमकी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और थोड़ी देर बाद ही सच क्या है वो सामने आ जाएगा। कहा जा रहा है कि जिस शख्स ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मारने की धमकी भरा फोन किया है पुलिस उसे ढूंढने निकल पड़ी है। अब इस मामले की पुष्टि कर दी गई है। शाहरुख खान को मिली धमकी की शिकायत 5 नवंबर, मंगलवार को मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन

जान के बदले 50 लाख की फिरौती की मांग

FIR में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने 50 लाख की फिरौती मांगी है। उसने साफ-साफ कहा है कि उसे अगर पैसे नहीं मिले तो वो कुछ भी कर सकता है। अब ये खबर पढ़कर किंग खान के फैंस के दिल सहम गए हैं। हर किसी को एक्टर की चिंता हो गई है। ऐसा लगता है जैसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को किसी की नजर लग गई है। सलमान खान और शाहरुख खान दोनों ही सुपरस्टार्स के फैंस बुरी तरह से घबराए हुए हैं। अब खबर मिली है शाहरुख खान को धमकी देने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी फैजान खान पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ