हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख सकते हैं Shah Rukh Khan, नई फिल्म को लेकर फैंस के बीच बढ़ी चर्चा

बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी आने वाले एक और नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है इस फिल्म में किंग खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है कि किंग खान ने अपनी एक और मूवी की तैयारी शुरू कर दी है. दरअसल, इस फिल्म में शाहरुख खान पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. शाहरुख खान की यह फिल्म साउथ सिनेमा से ताल्लुक रखती है और वह एक दिग्गज कलाकार के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से.

शाहरुख खान ने साल 2023 में साउथ फिल्म डायरेक्टर एटली के साथ काम किया था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे, इतना ही नहीं इस मूवी में किंग खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका टाइटल ‘जवान’ है. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. वही एक बार फिर किंग खान सुर्खियों में बने हुए हैं. बता दें कि शाहरुख खान अपनी नई फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘मधुबाला’ की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी Aneet Padda? इंडस्ट्री सोर्स ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

जेलर 2 में नजर आएंगे शाहरुख खान

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत के साथ नजर आने वाले हैं. दरअसल रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ में किंग खान कैमियो रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे, जिसमें किंग खान पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं. आपको बता दें कि करीब 3 साल बाद शाहरुख खान पुलिस ऑफिसर की यूनिफॉर्म में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर शाहरुख खान लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं. ‘जेलर 2’ के रिलीज की बात करें तो यह फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: नहीं रहे दिग्गज सिनेमैटोग्राफर Gyan Sahay, ‘देख भाई देख’ से ‘साराभाई’ तक टीवी-सिनेमा को दी नई पहचान

विज्ञापन

‘किंग’ फिल्म कब होगी रिलीज

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो किंग खान की फिल्म ‘KING’ 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है. ऐसा पहली बार होगा कि किंग खान बेटी संग स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. शाहरुख खान स्टारर फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola