Shah Rukh Khan Jawan Records: शाहरुख खान और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) गुरुवार 7 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसको रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने चार दिनों के अंदर 81 करोड़ की कमाई करते हुए टोटल कलेक्शन 287.06 करोड़ अपने क्लब में शामिल कर चुकी है। साथ ही फिल्म ने 4 दिनों के अंदर कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं, जिसके बाद अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में रिलीज होने वाली फिल्में इसका रिकॉर्ड तोड़ पाएंगी या नहीं।
हालांकि, फिल्म ने रिलीज होते शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) और ‘गदर 2’ (Gadar 2) के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘पठान’ इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी, जिसने तीन दिनों के अंदर 166.5 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, ‘जवान’ ने चार दिनों के अंदर 300 के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें: G20 Summit की सफलता पर खुशी से झूमे सितारे, PM Modi को बधाई देते हुए Big B से लेकर Akshay Kumar ने लिखी ये बात
Jawan के पहले दिन की कमाई
गुरुवार, 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) पहली बॉलीवुड फिल्म है, जो सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 75 से 80 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ‘पठान’ ने 60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ने 45 करोड़ की कमाई की थी।
दो दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
इसके अलावा SRK की ‘जवान’ (Jawan) ने अपनी रिलीज के दो दिनों के अंदर ही 200 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया था, जबकि ‘पठान’ ने 5 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इसके अलावा ‘गदर 2’ ने इस आंकड़े पर पार करने में 6 दिनों का समय लिया था। वहीं तीसरे नंबर पर कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘KGF 2’ आती है, जिसने जिसने पहले हफ्ते में 198 करोड़ की कमाई की थी।
4 दिनों में 400 करोड़ के पास पहुंची Jawan
साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो, फिल्म ने अपनी रिलीज के चार दिनों में 384.69 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है, जिसके बाद अब अब 400 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुकी है। वहीं अपने 5वें दिन के कलेक्शन में फिल्म इस आंकड़े को भी पार कर जाएगी।
इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है Jawan
बता दें कि शाहरुख खान की ‘जवान’ ने रिलीज होते ही ‘पठान’ के साथ-साथ ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके बाद अब फिल्म ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के भी बेहद करीब है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में ये रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines