Jawan Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड की बादशाह और फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) 500 करोड़ के कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। एक आद दिन के समय ये फिल्म इस आंकड़े को आसानी से छू लेगी, लेकिन 11वें दिन के शानदार और ताबड़ोतड़ कलेक्शन के बाद एक बार फिर 12वें दिन फिल्म की कमाई बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, फिल्म की कमाई करोड़ों में जारी है। ऐसे में SRK की फिल्म ने अपनी रिलीज के 12 दिनों में शानदार कमाई की है।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसका अंदाजा फिल्म की कमाई से लगाया जा सकता है। 12 दिनों में फिल्म 500 करोड़ का आकंड़ा छूने से महज कुछ लाख की दूरी पर है, जो आज यानी मंगलवार को पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Jawan Exclusive: क्यों Shah Rukh Khan की ‘Jawan 2’ पर काम नहीं करेंगे डायरेक्टर Atlee?
12वें दिन Jawan ने की महज इतनी कमाई
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘जवान’ ने जहां अपनी रिलीज के 11वें दिन 36.85 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने 12वें दिन महज 16 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 493.63 करोड़ का रहा। फिल्म के 500 करोड़ का आंकड़ा छूने से महज 10 लाख के कलेक्शन से दूर है, जो आर पूरा होने की पूरी-पूरी संभावना पैदा कर रहा है।
वर्ल्डवाइड Jawan ने 12 दिनों में पार किया सॉलिड आंकड़ा
वहीं अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिलम ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में 858.68 करोड़ का सॉलिड कलेक्शन किया है, जिसके बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जल्द शाहरुख की इसी साल रिलीज हुई ‘पठान’ (Pathaan) का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जो 1026 करोड़ का है।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
10 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
13 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
15 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
15 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines