Jawan Box Office Collection Day 13: तेजी से गिर रही 'जवान' की कमाई, फिर भी 13वें दिन SRK ने तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 13

Shah Rukh Khan Jawan Box Office Collection Day 13

Jawan Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़कर बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज दो हफ्ते हो चुके हैं और फिल्म ने 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया। भले ही फिल्म की कमाई में तेजी से गिरावट आ रही है, लेकिन फिर भी ‘जवान’ ने 13वें दिन 500 करोड़ का शानदार आंकड़ा छूते हुए एक ब्लॉकस्टर फिल्म को पछाड़ दिया है। जी हां… 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म ‘जवान’ ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए और साथ ही की फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े।

इसी लिस्ट में अब एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म का नाम जुड़ गया है। हालांकि, फिल्मकी कमाई में हर दिन के हिसाब से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां फिल्म ने 80 करोड़ की शानदार ओपनिंग कर अपना दूसरी सबसे बड़ी लिस्ट में दर्ज करवाया था। वहीं अपनी रिलीज के 12वें दिन फिल्म महज 16.25 करोड़ की ही कमाई कर पाई।

13वें दिन तोड़ा KGF 2 का शानदार रिकॉर्ड

वहीं, अगर शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 13) के 13वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो, फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन बावजूद इसे SRK की ‘जवान’ ने ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ते हिए 507.88 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है, जबकि ‘केजीएफ 2’ की हिंदी भाषा का कुल कलेक्शन 435.33 करोड़ था और ‘जवान’ का हिंदी भाषा कलेक्शन 444.69 करोड़ है। वहीं आने वाले समय में फिल्म की और ज्यादा कलेक्शन की संभावनाए हैं।

Jawan ने वर्ल्डवाइड दी Gadar 2 को मात 

इसके अलावा अगर साउथ डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के निर्देशन में बनी ‘जवान’ (Jawan Worldwide Collection) की बात की जाए तो, फिल्म ने इस मामले में पिछले महीने रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को मात देते हुए 883.68 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जबकि ‘गदर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 700 करोड़ के आस-पास का है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ