OTT पर भी मालामाल हुए Shah Rukh Khan, करोड़ों में बिके फिल्म के राइट्स, इस दिन देख पाएंगे Jawan का जलवा

Shah Rukh Khan Jawan OTT Release

Shah Rukh Khan Jawan OTT Release

Shah Rukh Khan Jawan OTT Release: बॉलीवुड के बादशाह और अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म ने 12 दिनों में 493.63 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जो मंगलवार की कमाई में 500 करोड़ तर पहुंच सकता है। साथ ही फिल्म वर्ल्डवाइड भी तेजी से कमाई की राह पर आगे बढ़ते हुए इस साल रिलीज हुई ‘पठान’ (Pathaan) के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को तोड़ सकती है, जो 1026 करोड़ है। वहीं, अगर ‘जवान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म ने 858.68 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

वहीं, बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर’ मचाने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) के लिए फैंस ओटीटी (Jawan OTT Release) पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसको लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इतना ही नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी SRK की चांदी हो गई है।

इतने करोड़ में बिके SRK की Jawan के राइट्स 

वहीं, अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) के राइट्स के बारे में बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स (Netflix) ने साउथ डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) की ‘जवान’ के राइट्स को खरीदा है और ये डील 250 करोड़ में की गई है। हालांकि, इस खबरे की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि ‘जवान’ को कई और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज किया जा सकता है।

इस दिन OTT पर अगर अंदाज में दिखा Jawan का जलवा 

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ऐसे में अब फैंस फिल्म के ओटीटी (Shah Rukh Khan Jawan OTT Release) पर रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि ओटीटी पर फिल्म को कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।

हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि ‘पठान’ (Pathaan OTT Release) की तरह ही 59 दिनों के अंदर ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है। बता दें कि नियम के अनुसार कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 4 हफ्तों बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ