King Shoot Postponed: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म आ रही है और लोगों में उसके लिए क्रेज ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है? जी हां, शाहरुख खान बीते कुछ टाइम से अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब एसआरके की इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने में और भी देरी हो रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग हुई पोस्टपोन
बॉलीवुड हंगामा की मानें तो शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग टाल दी गई है। सूत्रों की मानें तो जानकारी मिल रही है कि फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद अभी भी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग मार्च के शुरू में स्टार्ट होने थी, लेकिन अब इसकी शूटिंग में देरी हो रही है, जिससे फैंस थोड़े मायूस जरूर हुए हैं, लेकिन लोगों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।
जून 2025 में शुरू हो सकती है शूटिंग
वहीं, अब कथित तौर पर, शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग जून 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म के निर्देशक अभी भी इसकी स्क्रिप्ट को आखिरी रूप देने में लगे हुए हैं। फिल्म को रिलीज करने से पहले सिद्धार्थ आनंद सभी चीजों को अच्छे से कागज पर सही कर रहे हैं, जिससे फिल्म में कोई कमी ना रहे। इंडिया और यूरोप में शूट होने वाली इस फिल्म के 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
शाहरुख के अलावा बेटी सुहाना भी अहम रोल में
इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म में किंग खान की बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता अभय वर्मा भी अहम रोल निभाएंगे। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को लेकर अब अपडेट आता है।
फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे किंग खान
वहीं, अगर शाहरुख खान की बात करें तो किंग खान अक्सर ही अपने काम से लोगों का दिल जीत लेते हैं। बता दें कि किंग खान का आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ में देखा गया था और फैंस इसके बाद से ही एसआरके की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan का अनोखा फैशन देख लोगों ने यूं किया रिएक्ट, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines