Abhishek Bachchan का अनोखा फैशन देख लोगों ने यूं किया रिएक्ट, वीडियो हुआ वायरल

Abhishek Bachchan: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अभिषेक बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। हाल ही में एक्टर को एक शादी में देखा गया, जिससे उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, अब लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने के बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब अभिषेक बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स ने भी जमकर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?

विज्ञापन

ऐश्वर्या बच्चन के साथ शादी में पहुंचे अभिषेक

दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का वीडियो सामने है। हाल ही में एक्टर अपनी वाइफ ऐश्वर्या बच्चन के साथ एक शादी में पहुंचे। इस दौरान कपल ने खूब लाइमलाइट चुराई और लोगों का खूब ध्यान खींचा। इस दौरान के कई वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच अब अभिषेक बच्चन के एक वीडियो ने नेटिजंस को भी हैरान किया।

विज्ञापन

अभिषेक का अनोखा फैशन

सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक डार्क ग्रे कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो खूब हैंडसम लग रहे हैं, लेकिन एक्टर के फैशन ने फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, अभिषेक बच्चन इस दौरान दोनों हाथों में घड़ी पहनकर आए और उनकी घड़ी बेहद एक्सपेनसिव लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

एक्टर के दोनों हाथों में घड़ी

आज तक हर किसी ने किसी को भी एक हाथ में घड़ी पहने देखा है, लेकिन अभिषेक के दोनों हाथों में घड़ी देखकर नेटिजंस ने भी रिएक्ट करना शुरू किया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों घड़ियों में एक जैसा टाइम दिखता हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो अमीर बनना नहीं बल्कि वो पहले से ही अमीर हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि टाइम एक जैसा ही बताएगा, एक भी बहुत थी।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक और यूजर ने लिखा कि शायद दो बार टाइम देखना होगा। एक अन्य यूजर ने कहा कि एक हाथ में ही हम खुश हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं। इसके अलावा अगर अभिषेक की आने वाली फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 14 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म किस तरह से परफॉर्म करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ