'मैं पठान हूं तुम्हारे लिए गोली खाऊंगा..', जब Karan Johar को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी; Shah Rukh Khan थे मरने को तैयार

Karan Johar on Shah Rukh Khan

Karan Johar on Shah Rukh Khan

Karan Johar on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की सक्सेस को काफी एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म अपनी रिलीज के 11 दिनों के अंदर 477.28 करोड़ कमाई कर 500 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद करीब है। साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 700 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। इसी बीच फिल्ममेकर और शाहरुख खान के बेहद क्लोज फ्रेंड माने जाने वाले करण जौहर (Karan Johar) ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया।

विज्ञापन

फिल्म निर्माता ने बताया कि कैसे शाहरुख खान उनके लिए बंदूक की गोली खाने के लिए तैयार हो गए थे। हाल में अपने एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि ‘साल 1998 में रिलीज हुई उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) के प्रीमियर में उन्होंने खुद को एक होटल के करमे में बंद कर लिया था’।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं तुम्हारे लिए गोली खाऊंगा’ 

फिल्ममेकर ने बताया कि ‘ऐसा करने के पीछे की वजह थी कि उनको अंडरवर्ल्ड की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। ऐसे में शाहरुख ने उनका साथ दिया’। करण जौहर (Karan Johar) ने बताया कि ‘मैं वो दिन कभी नहीं भूल सकता जब शाहरुख ने मुझे इसी परेशानी से बाहर निकाला था और मुझेसे कहा था कि मैं तुम्हारे लिए गोली खाऊंगा, तुम यहीं खड़े रहो। तब मुझे एहसास हुआ कि ये एक ऐसा रिश्ता है जो हमेशा के लिए है’।

विज्ञापन

‘फिल्म शुक्रवार को रिलीज की तो गोली मार देंगे’

इस घटना के बारे में ‘Kuch Kuch Hota Hai’ निर्देशक करण जौहर ने पहले अपनी बायोपिक ‘द अनसूटेबल बॉय’ (The Unsuitable Boy) में भी लिखा है। उन्होंने इसमें बताया है कि ‘फोन की घंटी बजी। मेरी मां ने फोन उठाया और ये फोन अंडरवर्ल्ड की ओर से था। दूसरे ओर से एक आदमी की आवाज आई, जिसने बोला कि तुम्हारे बेटे ने लाल टी-शर्ट पहनी है। मैं उसे अभी देख सकता हूं और अगर ये फिल्म शुक्रवार रिलीज हुई तो हम उसे गोली मार देंगे’।

Shahrukh Khan and Karan Johar (Credit - Google)

Shahrukh Khan and Karan Johar (Credit – Google)

विज्ञापन

‘कुछ नहीं होगा मैं Pathaan हूं’ – Shah Rukh Khan

 करण जौहर ने आगे बताया कि ‘मेरी मां ने मुझे ये बात बताई तो मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और जैसे ही इस बात का पता शाहरुख को चला वो मेरे पास आए उन्होंने कहा क्या बकवास है! वो अंदर गए और मुझे बाहर खींच लिया। SRK ने कहा मैं यहां तुम्हारे सामने खड़ा हूं। देखते हैं कौन गोली मारता है’। फिल्म मेकर ने बताया कि ‘इसके बाद शाहरुख ने मेरी मां से कहा कि कुछ नहीं होने वाला। मैं एक पठान हूं। मुझे कुछ नहीं हो सकता और आपके बेटे को भी कुछ नहीं होगा। वो मेरे भाई जैसा है कुछ नहीं होने वाला’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ