Shah Rukh Khan Jawan Advance Booking Day 1: बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस के दिलों पर राज करने वाले बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ‘पठान’ (Pathaan) के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए एक दम तैयार हैं। ‘जवान’ (Jawan) 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। किंग खान के साथ-साथ उनके फैंस भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि SRK की ‘जवान’ ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग का दौर जारी है। सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने साड़े चार घंटे में एडवांस बुकिंग में नया इतिहास रच दिया है।
बताया जा रहा है कि साड़े 4 घंटे में फिल्म की 80 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। कमाल की बात ये है कि ये आंकडे हर एक मिनट के साथ बदल रहे हैं और रफ्तार पकड़ रहे हैं। गुरुवार, 31 अगस्त को ट्रेलर (Jawan Trailer) रिलीज हुआ था, जिसको बेहद पसंद किया गया था।
यह भी पढ़ें: Jawan में शाहरुख खान के डायलॉग ‘Alia Bhatt चाहिए..’ पर एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन; बोलीं – पूरी दुनिया को चाहिए…
हिंदी वर्जन में Jawan ने तोड़ा रिकॉर्ड
साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) को हिंदी भीषा समेत तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म की तीनों भाषाओं में एडवांस बुकिंग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन अगर हिंदी वर्जन की बात करे तो, रिपॉर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग में 1.12 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। हालांकि, तमिल वर्जन में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है, जहां मात्र 3,365 टिकटें ही बिक पाई हैं। वहीं, तेलुगु वर्जन में भी 1,097 टिकट ही बिक पाई हैं।
अपनी ही Pathaan का रिकॉर्ड तोड़ेंगे Shah Rukh Khan
‘जवान’ (Jawan) से पहले शाहरुख खान की ‘पठान’ (Pathaan) ने भी रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में झंडे गाढ़े थें। उस समय फिल्म की 1,71,500 टिकटें बिकी थीं। SRK के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘जवान’ में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी मु्ख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि शाहरुख ने इस साल की शुरुआत में अपने करियर की और अब तक की सबसे बड़ी फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर 5 साल बाद शानदार वापसी की थी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines