Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read More---विज्ञापन---
Alia Bhatt on Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल में लंबे इंतजार के बाद फिल्म को दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसको देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसे में ट्रेलर में SRK का एक डायलॉग है, जिसमें वो कहते हैं ‘आलिया भट्ट चाहिए’। इसको लेकर अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का रिएक्शन आया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है।
हाल में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan Trailer) का वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस कैप्शन में लिखती हैं ‘और पूरी दुनिया को सिर्फ SRK’। साथ ही एक्ट्रेस ने ट्रेलर की काफी तारीफ की।

Alia Bhatt on Shah Rukh Khan Jawan Trailer
यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 22: सनी देओल का ‘गदर’ 22वें दिन भी जारी, जल्द 650 करोड़ पार करेगी Gadar 2!
आलिया भट्ट ने कैप्शन में ‘जवान’ के ट्रेलर की तारीफ करते हुए ये भा बताया कि वो इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा कि फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है, जो बहुत दूर लगी रही है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को साथ ‘डियर जिंदगी’ (Dear Zindagi) में देखा गया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
वहीं, अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ की बात करें तो ये फिल्म साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा (Nayanthara), विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कैमियो भी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।