मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ (Darlings) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान वो कई इंटरव्यूज भी दे रही हैं, जहां उनसे पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के सभी सवालों का बखूबी जवाब देते हुए देखा जा सकता है। अब हाल ही में उनसे किंग खान को लेकर कुछ सवाल किए गए जिसके जवाब में उन्होंने जो कुछ कहा वो सुर्खियां बटोर रहा है।
और पढ़िए – रितेश पांडे की वेब सीरीज Lanka Mein Danka का नया गाना हुआ आउट, देखें
दरअसल, किंग खान पिछले काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। उनकी आखिरी कुछ फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थीं। इसके बाद कहा जाने लगा कि शाहरुख खान का समय गया और अब वो गुजरे समय की बात हो चुके हैं। इसी से जुड़ा एक सवाल डार्लिंग्स स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt advice for Shah Rukh Khan) से पूछा गया। फिल्म डियर जिंदगी में शाहरुख के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकीं आलिया से पूछा गया कि, सक्सेसफुल फिल्मों के बारे में वह शाहरुख खान को क्या एडवाइज देना चाहेंगी?
आलिया भट्ट की एडवाइस-
इस सवाल पर आलिया का जवाब दर्शाता है कि वो एक सच्ची एसआरके फैन हैं। उन्होंने कहा, ‘उन्हें किसी एडवाइज की जरूरत नहीं है। वो अपने आप में एक जादू भी हैं और जादूगर भी।’इसके बाद आलिया यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उन्हें कोई एडवाइज नहीं देना चाहूंगी। बल्कि मैं उनसे एडवाइज लेना चाहूंगी कि वो इतने मैजिकल कैसे हैं।’
बता दें, किंग खान को आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ देखा गया था, लेकिन फिल्म दर्शकों के बीच कमाल करने में विफल रही। ज़ीरो की रिलीज़ के बाद, शाहरुख ने बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया, जिससे उनके फैंस निराश हो गए। लेकिन अब किंग खान को फैंस काफी मिस कर रहे हैं और उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़िए – खत्म हुई फिल्म की शूटिंग अगले साल देगी सिनेमाघरों में दस्तक
साल 2023 शाहरुख और उनके फैंस के लिए होने जा रहा है। क्योंकि इसकी शुरुआत यशराज फिल्म्स की ‘पठान’ के साथ होने जा रही हैं, जिसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी होंगे। उसके बाद, शाहरुख एटली की ‘जवान’ में दिखाई देंगे, जिसमें नयनतारा भी हैं। सुपरस्टार साल का अंत राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ के साथ होगा, जिसमें तापसी पन्नू उनके अपोजिट होंगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
4 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines