मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुके रितेश पांडे अपनी गायिकी और मंधुर आवाज के अलावा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में भोजपुरी फैंस को दिए हैं, लेकिन अब वो जल्द ही भोजपुरी वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं।

 

विज्ञापन

 

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं, एक्टर अब फिल्मी पर्दे के साथ साथ ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का नाम है ‘लंका में डंका’ (Lanka Mein Danka), जो जल्द ही स्ट्रीम होगी। मगर उससे पहले इस वेबसीरीज का नया गाना रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

‘लंका में डंका’ (Lanka Mein Danka) के गाने का नाम है जे रूह के रवां दे’ (Je Rooh Ke Rawan De)। इस वेब सीरीज में रितेश अपोजिट भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका रेवाड़ी (Priyanka Rewari) नजर आने वाली हैं, और इस गाने में भी वो रितेश के साथ इश्क फरमाती देखी जा सकती हैं।

भोजपुरी वेब सीरीज के इस गाने को ‘चौपाल भोजपुरी’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 30 जुलाई को जारी किया गया था। बेहद कम समय में इस गाने को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और इसका वीडियो भी बेहद शानदार है। गाने में आवाज रितेश पांडे ने दिए हैं और बोल गोविंद झा ने लिखे हैं। म्यूजिक भी गोविंद झा ने ही दिया है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ