Shah Rukh Khan film Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस में पहले ही क्रेज देखने को मिल रहा था और बॉक्स ऑफिस पर किंग खान की फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की है। अपनी रिलीज के पहले दिन ही शाहरुख खान की फिल्म ने 75 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन किया।
वहीं, रिलीज के महज 6 दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच अब किंग खान की फिल्म ‘जवान’ के डायलॉग ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर’ पर समीर वानखेड़े का भी रिएक्शन सामने आया है। साथ ही फैंस ने इसे आर्यन की गिरफ्तारी के जवाब के तौर पर भी देखा है। इस बीच अब लेखक सुमित अरोड़ा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें- PM Modi को ट्रोल करने वालों पर भड़की Kangana Ranaut, अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden से जुड़ा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ‘बाप से बात कर’ डायलॉग
दरअसल, शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘जवान’ में एक डायलॉग बोलते हैं कि ‘बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर’, जो फैंस को बेहद पसंद भी आया। किंग खान का ये डायलॉग अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
मेरे मुंह से जो डायलॉग निकला वो था- बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर- सुमित
वहीं, अब इस पर एक इंटरव्यू में राइटर सुमित अरोड़ा ने कहा है कि मैं उस समय सेट पर था तो मुझे बुलाया गया और उस सिचुएशन को देखकर मेरे मुंह से जो डायलॉग निकला वो था- बेटे को हाथ लगाने से पहले, बाप से बात कर। उस समय ऐसा लगा ये उस पल सबसे सही लाइन है कहने के लिए और ये फिट हो गई। एटली और एसआरके सर दोनों को ये सही लगा और सीन शूट किया गया।
ये लाइन कभी भी ड्राफ्ट में नहीं थी- सुमित अरोड़ा
इसके आगे सुमित अरोड़ा ने कहा कि ये कहानी आपको फिल्म निर्माण के जादू का एहसास कराती है। ये लाइन कभी भी ड्राफ्ट में नहीं थी। SRK सर ने फिल्म में जो रोल निभाया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि ये लाइन हमेशा से वहां थी। हम सभी जानते हैं कि बिना किसी डायलॉग के ये एक शक्तिशाली क्षण बन जाता है।
कभी नहीं सोचा था कि ये लाइन इतनी बड़ी हिट बन जाएगी- सुमित
इसके आगे उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान महसूस हुआ कि ये लाइन होनी चाहिए। शाहरुख सर ने जिस तरह इस डायलॉग को डिलीवर किया है उससे हमारे रोंगटे खड़े हो गए। कभी नहीं सोचा था कि ये लाइन इतनी बड़ी हिट बन जाएगी। एक राइटर सिर्फ अपनी लाइन लिख सकता है, लेकिन वो हिट होगा या नहीं ये कोई नहीं बता सकता।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines