Shah Rukh Khan Film Dunki Global Release: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों काफी डिमांड में हैं। एक्टर की फिल्में सुपर हिट साबित हो रही हैं। पहले पठान (Pathaan) और फिर जवान (Jawan) देकर एक्टर ने साबित कर दिया कि असल में बॉलीवुड का किंग कौन है। इन दोनों ही फिल्मों को फैंस का भरपूर प्यार मिला। वहीं अब सभी को किंग खान की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी साल शाहरुख खान की तीसरी फिल्म रिलीज हो जाएगी। कुछ दिनों पहले ही SRK ने रिवील किया है कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ इसी साल रिलीज की जाएगी। वहीं, अब इस फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है।
यह भी पढ़ें: क्या अब कभी नहीं होगी टीवी पर Kritika Kamra की वापसी? एक्ट्रेस ने सास-बहू शोज का उड़ाया मजाक
भारत से पहले विदेशों में रिलीज होगी फिल्म!
जो फैंस शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) का इंतजार कर रहे हैं वो ये खबर ध्यान से पढ़ लें। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाने के लिए खास तैयारी की जा रही है। विदेशों में इस फिल्म को रिलीज करने का एक प्लान तैयार किया गया है। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि विदेशों में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को भारत से 1 दिन पहले ही रिलीज कर दिया जाएगा। आपको बता दें, बॉलीवुड के बादशाह की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है।
कितने दिन पहले आ सकती है फिल्म?
ऐसे में अगर ये फिल्म विदेशों में एक दिन पहले रिलीज होगी तो ये SRK के विदेशी फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट होगी। वैसे भी शाहरुख खान की फिल्में वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई करती हैं। सिर्फ इंडिया ही नहीं देश के बाहर भी ‘डंकी’ का क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म का फैंस बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को क्रिसमस वीक पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, अब कहा जा रहा है कि ‘डंकी’ विदेशों में एक दिन पहले यानी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज कर दी जाएगी।
खबर में कितनी सच्चाई?
हालांकि, अभी तक इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई हैं। मगर ऐसा कहा जा रहा है इस फिल्म को 21 दिसंबर को विदेशों में रिलीज किया जाएगा ताकि फिल्म को छुट्टी का फायदा मिल सके। अगर ऐसा होता है तो फिल्म की कमाई पर भी इसका असर साफ दिखाई देगा। अब देखना होगा शाहरुख खान या इस फिल्म के मेकर्स कब इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines