Shah Rukh Khan Best Movies: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। आज के दिन वो 58 साल के हो गए हैं। लेकिन अभी भी एक्टर का जलवा बरकरार है और वो लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख खान को यूं ही किंग खान नहीं कहते। एक्टर ने अपने दम और मेहनत के बल पर ये टाइटल कमाया है। इस बात का सबूत है उनकी वो फिल्में जिसकी बदलौत आज वो बॉलीवुड के किंग खान कहलाते हैं। तो चलिए बर्थडे के खास मौके पर जानते हैं उनकी इन सुपरहिट फिल्मों के बारे में।
यह भी पढ़ें: लुंगी पहन कमरे में Tisca Chopra का इंतजार कर था डायरेक्टर, एक्ट्रेस ने चालाकी से यूं संभाली सिचुएशन
बादशाह ( Baadshah )
साल 1999 में आई SRK की ये कॉमेडी एक्शन फिल्म आज भी लोगों को देखने में मज़ा आता है। इस फिल्म की स्टोरी से लेकर इसमें दिए कॉमेडी के पंच तक सब कुछ शानदार है। ये फिल्म जैसे ही रिलीज़ हुई फैंस ने एक्टर को असल जिंदगी में भी बादशाह मान लिया और ऐसे शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह बन गए।
कल हो न हो (Kal Ho Naa Ho)
साल 2003 में रिलीज़ हुई करण जौहर की इस फिल्म ने फैंस को हिलाकर रख दिया था। इसमें शाहरुख का किरदार दर्शकों के दिलों में इस कदर बस गया था कि जब वो कहानी के अंत में मरें तो सभी ऑडियंस भी रो पड़ी थी। हैप्पी एंडिंग न होने के बावजूद भी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई।
वीर-ज़ारा (Veer Zaara)
इस फिल्म में उनकी और प्रीती ज़िंटा की केमिस्ट्री शानदार थी। इस लव स्टोरी जैसा शायद ही अबतक कुछ बॉलीवुड में देखने को मिला होगा। फिल्म की स्ट्रांग कहानी के साथ इसका म्यूजिक और फिल्म में दिखाया शाहरुख और प्रीति का रोमांस सभी के दिल में उतर गया था। जिस तरह 2 प्यार करने वाले एक -दूसरे से बिछड़ कर तड़प रहे थे ये देखकर हर कोई इमोशनल हो गया।
माइ नेम इज़ ख़ान (My Name Is Khan)
शाहरुख और काजोल कि जोड़ी एवरग्रीन है। जब भी ये दोनों पर्दे पर साथ नज़र आते हैं तो फिल्म खुद ही सुपरहिट हो जाती है। इस फिल्म के साथ दोनों ने लम्बे समय बाद स्क्रीन पर साथ काम किया था। ऐसे में ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और शाहरुख खान का डायलॉग ‘my name is Khan but i am not a terrorist’ खूब मशहूर हो गया था। इसमें एक्टर आम लोगों से अलग होने की एक्टिंग कर स्क्रीन पर जादू चलाने में कामयाब रहे।
कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham)
ये फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मो में से एक है। एक आदर्श बेटा, एक लविंग हस्बैंड और बेहद प्यारा भाई बनकर एक्टर ने जो इमेज बनाई थी वो आज भी कायम है। साथ ही फिल्म में उनका स्वैग और उनका रोमांस लोग भूल नहीं पाए हैं। ये फिल्म उनके करियर को ऊंचाइयों पर लेकर गई है।
डर (Darr)
डर में शाहरुख खान अपना डार्क साइड दिखाते नज़र आए थे। उनको नेगेटिव किरदार में देखना काफी दिलचस्प था। उनका किरदार भली ही नेगेटिव था लेकिन इसका असर उनके करियर पर काफी पॉज़िटिव रहा।
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge)
शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। आज भी आपको इस फिल्म के फैन मिल जाएंगे। साल 1995 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो अपना जलवा दिखाया ही। साथ ही फैंस के दिलों पर भी कब्ज़ा कर लिया। इस फिल्म से शाहरुख खान को बॉलीवुड के रोमांस किंग और किंग खान बना दिया।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
1 hr ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
2 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
15 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
16 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines