हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shah Rukh Khan Birthday: रात 12 बजे 'मन्नत' के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, किंग खान ने भी दिया सरप्राइज

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday: रात 12 बजे 'मन्नत' बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, किंग खान ने भी दिया सरप्राइज

मुंबई: एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) का जन्मदिन उनके फैंस के लिए काफी बड़ा मौका है। किंग ऑफ रोमांस 2 नवंबर, 2022 को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इस खास दिन पर देश और दुनिया से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लिए बर्थडे विशेज की बौछार आई हुई है। मगर कुछ ऐसे भी खुशनसीब फैंस हैं, जिन्हें बादशाह खान को रात 12 बजे सामने से बर्थडे विश करने का मौका मिला।

जी हां, बीती रात 12 बजे शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के बाहर फैंस का हुजूम देखने को मिला, जो उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज (Shah Rukh Khan Birthday Viral Video) वायरल हो रहे हैं, जिनमें अभिनेता अपने घर की बाउंड्री पर खड़े हो फैंस का प्यार, विशेज और अभिवादन स्वीकारते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Sherlyn Chopra Mimics Rakhi Sawant: शर्लिन का राखी पर पलटवार, बताया ‘चर्बी की दुकान’

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख फैंस की ओर हाथ हिलाते हैं और नमस्ते करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फ्लाइंग किस देते हुए अपना सिग्नेचर पोज भी किया, जिसमें वो अपनी बांहें खोले नजर आ रहे हैं। एक्टर का ये अंदाज देख फैंस खुशी से पागल हो उठे और उनका नाम पुकारने लगे।

विज्ञापन

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके नन्हें लाडले अबराम (Shah Rukh & AbRam greets Fans) भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अबराम भी पिता शाहरुख के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसके बाद किंग खान अबराम को भी जनता का अभिवादन स्वीकरने और उन्हें प्यार देने के लिए कहते हैं। जिसके बाद छोटे से अबराम स्टैंड पर चढ़कर जनता की ओर हाथ हिलाते हैं और मुस्कुराते भी हैं। ये सबकुछ आधी रात को हो रहा था, जब शाहरुख का जन्मदिन शुरू हो गया था।

एक्टर ने फैंस के साथ दो मिनट से अधिक समय बिताया। इस दौरान कई लोगों के हाथ में मिठाई, टी-शर्ट और शाहरुख के बड़े-बड़े पोस्टर्स भी देखने को मिले। सोशल मीडिया पर ये वीडियोज छाए हुए हैं। कमेंट बॉक्स में भी नेटिजेंस ने शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी और उनपर प्यार लुटाया।

विज्ञापन

शाहरुख अगली बार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अभी पढ़ें – Pathaan Teaser: किंग खान के जन्मदिन पर आया पठान का टीजर, धांसू अवतार देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

विज्ञापन

 

इसके अलावा उनके पास तापसी पन्नू के साथ राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म डंकी भी है। शाहरुख निर्देशक एटली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में नयनतारा के साथ भी दिखाई देंगे, जो 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola