Jawan Shah Rukh Khan Ask SRK Session: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 577 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। कुछ दिनों में फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। वहीं, ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 1004 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है। इसी बीच किंग खान ने अपने फैंस के लिए एक #AskSRK सेशन रखा, जिसमें उनके फैंस एक्टर से अतरंगी सवाल करते हैं, जिसके एक्टर भी अतरंगी जवाब देते हैं।
ऐसा ही एक सावल SRK के फैन ने किया, जिसका किंग खान ने ऐसा जवाब दिया जो तेजी से वायरल होने लगा। दरअसल, #AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख के फैन ने उनसे पूछा कि ‘क्या मैं आपके घर मन्नत में अपनी शादी कर सकता हूं?’
यह भी पढ़ें: भूलकर भी न सुने दुनिया का यह सबसे मनहूस गाना, इसे सुनने के बाद आत्महत्या करने लगे थे लोग
Shah Rukh Khan ने दिया अतरंगी जवाब
शाहरुख खान ने भी अपने फैन के इस सवाल का बेहद अतरंगी जवाब दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर ने अपने फैन का रिप्लाई करते हुए कहा कि ‘घोड़ा है तेरे पास बारात ले जाने के लिए?’ SRK के इस जवाब को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही बाकी के यूजर्स भी उनके इस जवाब पर कमेंट्स कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Pathaan में सीट बेल्ट, Jawan में मास्क अब Dunki में क्या?
इसके अलावा एक और फैन ने #AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख से सवाल करते हुए पूछा कि ‘पठान में सीट बेल्ट, जवान में मास्क अब डंकी में क्या पहने वाले हैं?’ इस सवाल का जवाब देते हुए किंग खान ने खुलासा करते हुए बताया कि ‘अपना दिल लेकर जाना #Dunki’।
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
41 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines