Karan Johar Debut Story: बॉलीवुड में दोस्ती और गुस्से की कई कहानियां मशहूर हैं. इसी बी टाउन में शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती भी सबको पता है. एक पॉडकास्ट में करण ने शाहरुख को अपना भाई जैसा बताया था. लेकिन इस रिश्ते की शुरुआत में शाहरुख एक बार करण पर भड़क गए थे. यह किस्सा ‘कुछ कुछ होता है’ के सेट की है. फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने करण पर गुस्सा किया था. उन्होंने करण जौहर से कहा था – “तुम्हें कुछ नहीं आता!” इस घटना ने सबको हैरान कर दिया था. आइए जानते हैं क्या थी घटना.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी टेल बोन टूट…’, Border 2 की शूटिंग नहीं थी आसान, Varun Dhawan को लगी चोट, देखें वीडियो
पहले दिन की शूटिंग में हुआ बवाल
दरअसल, ‘कुछ कुछ होता है’ करण जौहर की पहली फिल्म थी. वे डायरेक्टर के रूप में बिल्कुल नए थे. इसलिए एक्साइटमेंट में उन्होंने पहले दिन की शूटिंग के लिए बहुत सारा सामान मंगवा लिया. कैमरा, लाइट्स और दूसरे उपकरण इतने ज्यादा थे कि जरूरत से कहीं ज्यादा हो गए थे. जब शाहरुख खान ने एक साधारण सीन के लिए इतना सब कुछ देखा तो उन्हें बहुत बुरा लगा.
यह भी पढ़ें: TV का पहला डरावना शो, जिससे छोटे पर्दे पर हुई हॉरर शोज की शुरुआत, हफ्ते में बस 1 दिन ही होता था ऑनएयर
उस समय निखिल आडवाणी टीम का हिस्सा थे. उन्होंने हाल ही में रेडियो नशा के यूट्यूब चैनल पर इस किस्से को याद किया. उन्होंने बताया अपने पहले एक्सपीरियंस ‘कुछ कुछ होता है’ के कुछ यादगार पलों को याद करते हुए शूटिंग के दिनों का एक किस्सा याद करते हुए बताया कि दिन की शूटिंग खत्म होने के बाद शाहरुख ने करण और निखिल को अपनी वैन में बुलाया. वहां जाकर शाहरुख ने गुस्से में कहा, “बॉस, आपको कुछ नहीं आता. तुम्हें कुछ नहीं आता!” उनका चेहरा गुस्से से लाल-पीला हो गया था. वे समझा रहे थे कि फिल्म बनाने में इतना ज्यादा सामान लगाने की जरूरत नहीं है. सही तरीके से काम करना चाहिए, बेकार में खर्चा नहीं करना चाहिए.
गुस्से में छिपी थी सीख
ये गुस्सा शाहरुख का पहला अनुभव था क्योंकि वे पहले से कई फिल्में कर चुके थे. वे चाहते थे कि नया डायरेक्टर सही दिशा में काम करे. करण जौहर तब डेब्यू कर रहे थे, इसलिए शाहरुख ने उन्हें सख्ती से समझाया. लेकिन ये गुस्सा ज्यादा देर नहीं रहा. बाद में सब हंसते-खेलते काम करते रहे. आज भी शाहरुख और करण एक-दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं.
फिल्म की कामयाबी और यादें
‘Kuch Kuch Hota Hai’ 1998 में रिलीज हुई और सुपरहिट हो गई. शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी की एक्टिंग, गाने और कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया. ये घटना बताती है कि बड़े सितारे भी सेट पर सख्त हो सकते हैं, लेकिन इसका मकसद बेहतर काम करना होता है.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 की रिलीज से पहले क्यों ट्रोल हुईं Rani Mukerji, आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines