Shah Rukh Khan Box Office Clashes: इन दिनों शहारुख खना अपनी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की सक्सेस कापी एंजॉय कर रहे हैं। उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 571.28 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद अब फिल्म जल्द 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। इसके अलावा अगर बात वर्ल्डवाइट कलेक्शन की करें तो, फिल्म 1004 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं अब शाहरुख खान की तीसरी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) सुर्खियों में चल रही है, जो इसी साल के आखिर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी, लेकिन इस फिल्म का कैल्स बॉक्स में साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘सालार’ (Salaar) से होने जा रहा है।
दोनों की फिल्में 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किसको हरा कर आगे बढती है? वैसे अगर देखा जाए तो ये कोई पहला मौका नहीं है जब SRK की बॉक्स ऑफिस पर किसी दूसरे सुपरस्टार से क्लैश कर रहे हैं। इससे पहले भी छह बार उनकी फिल्म ने कई बड़े सुपरस्टार्स को पछाड़ा जीस हासिल की है।
Kuch Kuch Hota Hai vs Bade Miyan Chote Miyan
Kuch Kuch Hota Hai vs Bade Miyan Chote Miyan
शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का क्लैश सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बड़े मिया छोटे मिया’ से हुआ था, जिसमें SRK की ‘KKHH’ ने बिग बी की फिल्म को पछाड़ दिया था।
Aitraaz vs Veer Zaara
Aitraaz vs Veer Zaara
यश चोपड़ा की निर्देशन में बनी शाहरुख खान की ‘वीर-ज़ारा’ का क्लैश अक्षय कुमार की फिल्म ‘ऐतराज’ से हुआ था, जिसमें SRK की जीत हुई। हालांकि, अक्की की फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
Don vs Jaan-E-Mann
Don vs Jaan-E-Mann
सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘जान-ए-मन’ की टक्कर भी शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन’ के साथ हुई थी, जिसमें SRK की जीत हुई, लेकिन सलमान और अक्षय की फिल्मों को पसंद किया गया।
Saawariya vs Om Shanti Om
Saawariya vs Om Shanti Om
ऐसे ही संजय लीला भंसाली ने भी रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ को शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के साथ रिलीज किया था, जिसके बाद ‘सांवरिया’ को फ्लॉप होना पड़ा।
Kaabil vs Raees
Kaabil vs Raees
साल 2017 में शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के साथ ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ रिलीज हुई थी, जिसमें SRK ने बाजी मारी। हालांकि, ऋतिक की फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
Dilwale vs Bajirao Mastani
Dilwale vs Bajirao Mastani
शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ‘बाजीराव मस्तानी’ टकराई थी, जिसमें ओवरऑल कलेक्शन के मामले में ‘दिलवाले’ ने बाजी मार ली थी। (Shah Rukh Khan Box Office Clashes)
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines