Sohum Shah On Salman Khan, Shahrukh Khan And Aamir Khan: फिल्म ‘तुम्बाड़’ में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस करने वाले एक्टर सोहम शाह ने अपनी जर्नी को लेकर बात की है। राजस्थान के छोटे से शहर से मुंबई तक का सफर तय करने वाले एक्टर ने बताया है कि उनके बचपन का सपना था शाहरुख खान की तरह बनने का। सोहम ने अपनी अब तक की फिल्मी सफर पर बात करते हुए काफी कुछ कहा है, साथ ही उन्होंने शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान को इंडस्ट्री के ब्रह्मा, विष्णु और महेश भी बता दिया। क्या कुछ कहा सोहम शाह ने चलिए आपको बताते हैं।
सोहम शाह का शानदार करियर
फिल्म ‘तुम्बाड़’ 13 सितंबर को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचा रही है, इसी बीच अब फिल्म के एक्टर सोहम शाह का अपने फिल्मी सफर को लेकर बयान आया है। सोहम अब इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। श्री गंगानगर में रियल एस्टेट का बिजनेस करने के बाद उन्होंने मुंबई आकर एक्टिंग में शानदार करियर की शुरुआत की। ‘तुम्बाड़’ से पहले वो फिल्म ‘शिप ऑफ थेसियस’ में नजर आए थे। इसके अलावा वो ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों ‘महारानी’ और ‘दहाड़’ में भी शानदार अभिनय कर चुके हैं।
सोहम शाह ने शाहरुख खान पर क्या कहा?
पीटीआई से बातचीत करते हुए सोहम शाह ने कहा कि ‘मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम शाहरुख खान को देखकर रखा। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन मेरी जीवन की यात्रा उनसे बहुत अलग है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में सिर्फ एक शाहरुख खान ही हो सकता है। सोहम ने हंसते हुए कहा कि ‘उनकी लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं है। मुझे इसकी कोई शिकायत नहीं है कि मैं शाहरुख खान नहीं हूं क्योंकि वो तो सिर्फ एक ही हो सकते हैं।’
तीनों खान को बताया ब्रह्मा, विष्णु और महेश
इसके अलावा इस इंटरव्यू में सोहम शाह ने इंडस्ट्री के तीनों खान को लेकर भी बात की। उन्होंने तीनों खान को सुपरस्टार्स बताते हुए कहा कि उन्होंने इन तीनों से ही बहुत कुछ सीखा है। शाहरुख से उन्होंने रोमांस, सलमान खान से फैशन की समझ और आमिर से काम के प्रति समर्पण सीखा है।
हालांकि तीनों खान के साथ सीधे तौर पर तो अब तक सोहम ने काम नहीं किया है। शाहरुख खान द्वारा प्रोड्यूस की गई वेब सीरीज ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ में सोहम जरूर एक छोटे से रोल में नजर आए थे लेकिन इसके अलावा उनका तीनों खान के साथ काम करने का कोई अनुभव नहीं है।
सोहम शाह ने इनके बारे में बात करते हुए कहा कि ये मेरे गुरु ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं। तीनों से ही मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ को अपनी सबसे पसंदीदा फिल्म बताया।
यह भी पढ़ें: ‘उसने बेटी की मन्नत मांगी थी’, मां बनने के बाद मशहूर एक्ट्रेस का पहला बयान
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines