---विज्ञापन---

अस्पताल में भर्ती मशहूर एक्ट्रेस Shafaq Naaz, सर्जरी के बाद कैसा है हाल?

Shafaq Naaz Health Update: एक्ट्रेस शफक नाज की हाल ही में सर्जरी हुई हैं और अब उनकी तबीयत कैसी है चलिए जानते हैं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

---विज्ञापन---

Shafaq Naaz Health Update: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आईं उसके बाद सभी लोग चिंता में आ गए। तस्वीरों में एक्ट्रेस अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। उनके एक पांव पर प्लास्टर नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की ये हालत सभी के लिए चौंका देने वाली है। दरअसल, शफक नाज ने अपनी ACL सर्जरी की जानकारी फैंस को दी है।

सर्जरी के बाद कैसी हैं शफक नाज?

शफक नाज को हाल ही में घुटने पर इंजरी हुई थी और इसके बाद एक्ट्रेस को सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। अब उनकी इस हालत को देखने के बाद सभी जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस की हालत कैसी है? अभी कुछ देर पहले उनके अकाउंट से कुछ पोस्ट सामने आए हैं। वो अपने इंस्टाग्राम पर लगातार स्टोरीज पोस्ट करके अपनी हीलिंग को लेकर जानकारी दे रही हैं। सर्जरी के बाद वो अभी रिकवरी पीरियड में हैं और इस दौरान उनकी छोटी बहन उनका ध्यान रख रही है।

---विज्ञापन---
Shafaq Naaz

Shafaq Naaz

एक्ट्रेस के वीडियो से पता चला उनका हाल

एक्ट्रेस की स्टोरी देखकर ऐसा लग रहा है कि सर्जरी के बाद वो घर लौट आई हैं और घर पर ही रेस्ट कर रही हैं। वैसे भी घर पर रहकर वो हॉस्पिटल से बेहतर महसूस करेंगी और अपनों के बीच जल्दी ठीक हो जाएंगी। अब सामने दिख रही स्टोरी के मुताबिक, शफक नाज का पूरा ध्यान उनकी बहन मेहविश रख रही हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं और उनकी रिकवरी को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फिक्र भी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss के इतिहास के 5 सबसे खतरनाक एलिमिनेशन, कभी मचा बवाल तो कभी जनता हैरान

---विज्ञापन---

शफक ने कई हिट शोज में किया काम

आपको बता दें, अब फैंस के लिए घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि शफक पहले से बेहतर हैं। शफक नाज कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं। ‘महाभारत’, चिड़िया घर’, ‘महाकाली- अंत ही आरंभ है’, ‘लाल इश्क’, ‘विक्रम बेताल की रहस्य गाथा’ और ‘गुमराह’ जैसे शोज में उन्होंने काम किया है। इसके अलावा शफक फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं।

First published on: Dec 22, 2024 02:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola