Bigg Boss के इतिहास के 5 सबसे खतरनाक एलिमिनेशन, कभी मचा बवाल तो कभी जनता हैरान

Bigg Boss 18: बिग बॉस में आज तक कई चौंका देने वाले एलीमिनाशंस हुए हैं। कभी जनता के फैसले से कंटेस्टेंट्स हैरान हुए, तो कभी कंटेस्टेंट्स ने फैंस को बड़ा झटका दे डाला।

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee Priyanka Jagga Rashami Desai

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee Priyanka Jagga Rashami Desai file photo

Bigg Boss 18: बिग बॉस में जब भी कोई एलिमिनेशन होता है तो फैंस के दिल जोरों से धड़क रहे होते हैं। इस बार हुए मिड वीक एविक्शन में पूरे हिंदुस्तान हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर अब एक ही नाम ट्रेंड कर रहा है और लोगों का गुस्सा मेकर्स पर फूट पड़ा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी एलिमिनेशन ने सभी को शॉक्ड कर दिया हो। पहले भी कई बार ऐसे खिलाड़ी शो से बाहर हुए हैं जिनकी जीत के फैंस सपने देख रहे थे। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस के आज तक के सबसे शॉकिंग एविक्शन कौन-से रहे हैं?

विज्ञापन

विज्ञापन

Digvijay Rathee

दिग्विजय राठी को ‘बिग बॉस 18’ में टॉप 5 में देखा जा रहा था और उनके जीतने के काफी ज्यादा चांस थे। हालांकि, घरवालों ने अपनी दुश्मनी निकालते हुए मिड वीक एलिमिनेशन में उनका पत्ता शो से साफ कर दिया। न सिर्फ बिग बॉस बल्कि सलमान खान (Salman Khan) भी बाकी कंटेस्टेंट्स के इस फैसले पर हैरान और दुखी नजर आए हैं। साथ ही दिग्विजय के फैंस भी बेहद निराश हो गए हैं।

विज्ञापन

Kishwer Merchant

‘बिग बॉस 9’ में किश्वर एक मजबूत कंटेस्टेंट थीं, जो टॉप 3 में आराम से पहुंच जाती और शायद ट्रॉफी भी हासिल कर लेतीं। हालांकि, वो टास्क के दौरान शो छोड़ने के लिए मजबूर हो गई थीं। बिग बॉस ने एक टास्क रखा था जिसमें या तो प्रिंस नरूला या फिर किश्वर में से किसी एक को बाहर होना था। दोनों ने एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दी, लेकिन प्रिंस के कहने पर इमोशनल होकर किश्वर ने शो छोड़ दिया। उस वक्त किश्वर का एलिमिनेशन मेकर्स की सोची समझी साजिश लग रहा था।

विज्ञापन

Priyanka Jagga

‘बिग बॉस 10’ में कुछ ऐसे अतरंगी कंटेस्टेंट्स आए थे जिन्हें कोई भी भुला नहीं सकता। प्रियंका जग्गा भी उन्हीं में से एक थीं और उनसे बाकी कंटेस्टेंट्स तो क्या खुद शो के होस्ट भी तंग आ गए थे। प्रियंका जग्गा की घाटिया बातें और गालियां सुनकर सलमान ने उन्हें चलते शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था और ये बिग बॉस के इतिहास के सबसे खतरनाक एलिमिनेशन रहा है।

Swami Om

स्वामी ओम भी ‘बिग बॉस 10’ में बिना वोटिंग के ही ही अचानक बाहर हो गए थे। उन्होंने अपने यूरिन एक टास्क के दौरान बानी और रोहन मेहरा पर फेंका था और नेशनल टीवी पर उनकी इस हरकत से जनता भी सन्न रह गई थी। माहौल बेकाबू होता देख मेकर्स ने तुरंत एक्शन लिया और कुछ बाउंसर्स घर के अंदर भेजकर स्वामी ओम को मुख्य द्वार से बाहर फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rashami Desai

रश्मि देसाई टीवी की काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। जब वो बिग बॉस 13 में आई थीं तो सभी ये सोच बैठे थे कि वही ये शो जीतेंगी। हालांकि, रियलिटी चेक तो तब मिला जब वो और देवोलीना एक-साथ शुरुआत में ही शो से बाहर हो गईं। ये सभी कंटेस्टेंट्स और फैंस के लिए बेहद शॉकिंग था। ये बात और है कि मेकर्स ने इन दोनों फिर एक चांस देकर घर में एंट्री दे दी थी। फिर भी रश्मि ट्रॉफी नहीं जीत पाईं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ