बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 90 के दशक में ऐश्वर्या राय के अलावा उनका नाम कई अभिनेत्रियों संग जुड़ा, जिनके संग उनके खूब अफेयर चर्चे रहे. इसी में से एक सोमी अली भी हैं. वह कई बार खुद भी अपने रिश्ते पर बात कर चुकी हैं. ऐसे में अब एक सीनियर जर्नलिस्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है और एक ऐसी घटना का जिक्र किया, जिसने सभी को चौंका दिया. उन्होंने दावा किया कि एक बार पार्टी में बॉलीवुड एक्टर ने एक्ट्रेस के सिर पर बोतल फोड़ दी थी. लेकिन, सोमी अली ने इन खबरों को गलत करार दिया था. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, सीनियर जर्नलिस्ट पूजा सामंत ने हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में बॉलीवुड के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने सिनेमा जगत के कई किस्सों से पर्दा उठाया और ऐसे दफन राज खोले, जो काफी शॉकिंग रहे. पूजा ने इस पॉडकास्ट में सलमान को लेकर सोमी अली की फीलिंग्स के बारे में बात की और कहा, ‘जब शुरुआत में सोमी इंडस्ट्री में आई थीं तो मेरे बहुत करीब और अच्छी दोस्त थीं.वो रेंट पर रहती थीं और बाद में शायद वो फ्लैट उनके पिता ने उनके लिए खरीद लिया था.मेरे सोमी अली से दोस्ताना वाले संबंध थे तो एक बार उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं तो सलमान खान से प्यार करती हूं. सलमान करते हैं कि नहीं पता नहीं. पर मुझे कभी-कभी डर भी लगता है कि वो शॉर्ट टेम्पर्ड हैं.’
यह भी पढ़ें: Salman Khan को क्यों टारगेट कर रही Somy Ali? क्या ये पब्लिसिटी स्टंट था
इसी बातचीत में पूजा सामंत ने सोमी अली के सिर पर बोतल फोड़ने वाली बात भी बताई. उन्होंने दावा किया, ‘एक रेस्ट्रो बार में शायद सोमी अली थीं. वह दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पी रही थीं. तभी वहां सलमान खान आए और उन्होंने वो बोतल गुस्से में सोमी अली के सिर पर फोड़ दी थी. बहुत सालों पहले की ये घटना है. उस समय ये बात काफी उछली थी. सोमी ने मुझे उस समय लंबा चौड़ा सा इंटरव्यू दिया था कि वह आखिर ऐसा क्यों करते हैं? वह काफी पजेसिव हैं, ये सब कहा था.’
सोमी अली ने बताई थी क्या थी असलियत?
हालांकि, सोमी अली सिर पर बोतल फोड़ने वाली बात को नकार चुकी हैं. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने 1990s के दशक की इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और सिर पर बोतले फोड़ने की बात को महज अफवाह बताया था. उनका कहना था कि अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो वह अस्पताल में होतीं. अभिनेत्री ने सच्चाई बताते हुए कहा था कि उन्होंने रम-कोला का ग्लास टेबल पर पलट दिया था. क्योंकि, गिलास में शराब मिली हुई कोला थी और वो शराब पहली बार ट्राय कर रही थीं. इसी वजह से उन्होंने ड्रिंक को टेबल पर गिरा दिया था.
यह भी पढ़ें: ‘सीरियल किलर को Salman Khan से ज्यादा तमीज’, Somy Ali ने एक्टर संग रिलेशनशिप पर फिर साधा निशाना
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
53 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines