Selena Gomez Wedding: हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज शादी के बंधन में बंध गई हैं. सेलेना ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ शादी कर ली है. सेलेना ने शादी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है. सोशल मीडिया पर सेलेना की वेडिंग फोटोज अब काफी वायरल हो रही हैं. फैंस और उनके इंडस्ट्री के फ्रेंड्स कपल को नई शुरुआत करने के लिए बधाई दे रहे हैं. वेडिंग गाउन में सेलेना बला की खूबसूरत लग रही हैं. वहीं बेनी ब्लैंको सूट-बूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं.
इंस्टा पर शेयर कीं फोटोज
सेलेना ने बेनी ब्लैंको के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है. व्हाइट वेडिंग गाउन में सेलेना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं सेलेना ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर की हैं उन फोटोज में कपल एक-दूसरे के साथ परफेक्ट लग रहे हैं. फोटोज में दोनों एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं. सेलेना ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में वेडिंग डेट लिखी. एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर छोटी उम्र में बनीं अरबपति, Net Worth जान हिल जाएगा दिमाग
पहले ही कर दिया था अनाउंस
सेलेना ने अपनी करीबियों की मौजूदगी में बेन ब्लैंको से शादी की है. फोटोज शेयर करने से पहले ही सेलेना की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई थीं. बता दें सेलेना ने पहले ही अनाउंस कर दिया था कि वो बेन ब्लैंको के साथ सितंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. हालांकि अनाउंसमेंट के दौरान उन्होंने डेट रिवील नहीं की थी. अब फाइनली सेलेना ने वेडिंग फोटोज शेयर की फैंस को भी स्पेशल अंदाज में खुशखबरी सुनाई है.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया से दूर हुईं यह मशहूर एक्ट्रेस, आखिरी नोट शेयर कर बोलीं ‘काश में इस दुनिया को बदल पाती…’
कौन हैं बेनी ब्लैंको?
बता दें सेलेना ने बेनी के साथ दिसंबर साल 2024 में सगाई कर ली थी. सगाई के बाद भी सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी. तभी से सेलेना के फैंस को एक्ट्रेस की शादी का बेसब्री से इंतजार था. बेनी की बात करें तो बेनी एक म्यूजिक प्रोड्यूसर और सॉन्ग राइटर हैं. उन्होंने ‘ईस्ट साइड’, ‘लव योरसेल्फ’, ‘रोजेज ‘ और ‘सेनोरीटा’ जैसे हिट गाने लिखे हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines