Sector 36 Social Media Review: आज का समय ओटीटी का है और दर्शक घर बैठे ही हर फिल्म और सीरीज का मजा लेना चाहते हैं। खासकर अगर वो क्राइम-थ्रिलर है, तो दर्शकों का तो दिन ही बन जाता है। आज यानी 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई है, जो जबरदस्त सस्पेंस, अपराध और एक नई तरह की मानसिकता को दिखाती है। क्राइम और थ्रिलर के शौकीनों के लिए ये एक बेस्ट फिल्म हो सकती है, लेकिन इस फिल्म के बारे में इंटरनेट वालों का क्या कहना है पहले ये जान लेते हैं। जी हां, फिल्म को देखने से पहले आप यहां इस फिल्म का सोशल मीडिया रिव्यू पढ़ सकते हैं…
क्या कहती है इंटरनेट की जनता?
इस फिल्म में विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल ने लीड रोल में काम किया है। साथ ही फिल्म की कहानी क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म को लेकर इंटरनेट यूजर्स का यही कहना है कि ये कमाल की फिल्म है और आपको बोर नहीं होने देगी। एक यूजर ने इस फिल्म के बारे में लिखा कि कल Sector36 देखी और लगा कि विक्रांत मैसी सच में खतरनाक व्यक्ति है। यह एक ऐसी कहानी है, जो आज भी हमारे समाज में सच में मौजूद है और ये डरावना है। ऐसे अपराध मौजूद हैं और हमारे आसपास हर रोज होते हैं।
यूजर्स ने शेयर की अपनी राय
दूसरे यूजर ने लिखा कि विक्रांत मैसी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आज भारतीय सिनेमा के सबसे कमाल के अभिनेताओं में से हैं। सेक्टर 36 में विक्की की एक्टिंग लोगों का दिल जीत लेगी। इस फिल्म में उनका रोल ऐसा है, जिसमें विक्की ही बखूबी उतर सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि कुछ फिल्में देखने के बाद कुछ देर तक आपके दिमाग में बनी रहती हैं और सेक्टर36 ऐसी ही एक फिल्म है। एक और यूजर ने लिखा कि कमाल की फिल्म है, एक बार देखने के बाद फिर से देखने का मन करेगा। एक और यूजर ने लिखा कि मजा आ गया, विक्की ने कमाल का काम किया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘सेक्टर 36’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी एक निर्दयी सीरियल किलर के आस-पास घूमती नजर आएगी, जो अपनी क्रूरता और निर्दयता के लिए पॉपुलर है। फिल्म में विक्रांत मैसी इस किरदार को निभा रहे हैं और वो बच्चे के अपहरण और मर्डर के लिए अपनी भयावत को लेकर कहानी से बांधे रखते हैं। इस सीरियल किलर के लिए इस फिल्म को देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora के पिता की मौत पर उठे 3 सवाल, जो अनसुलझे… Anil Mehta की मौत बनी ‘रहस्य’
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines