Malaika Arora के पिता की मौत पर उठे 3 सवाल, जो अनसुलझे... Anil Mehta की मौत बनी 'रहस्य'

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई मलाइका के सपोर्ट में खड़ा नजर आ रहा है, लेकिन अनिल मेहता की मौत एक राज बन रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई सवाल लोगों का दिमाग हिला रहे हैं।

Malaika Arora Father Death

Malaika Arora Father Death

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत एक गुत्थी की तरह उलझ गई है। एक तरफ कथित रूप से कहा जा रहा है कि अनिल मेहता ने सुसाइड किया है, तो दूसरी ओर इस घटना को एक हादसा बताया जा रहा है। हालांकि सच क्या है ये अभी तक किसी को नहीं पता? पुलिस इस मामले की बेहद गंभीरता से जांच कर रही है, लेकिन कुछ सवाल अभी भी ऐसे हैं, जो इस गुत्थी को और उलझा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या हैं वो सवाल?

विज्ञापन

इन सवालों ने मौत पर उठाए सवाल

अनिल का फोन बंद होना

दरअसल, अनिल ने अपनी मौत से पहले अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता से फोन पर बात की थी। इस बात को खुद मलाइका और अमृता ने अपने बयान में बताया है। उनका कहना है कि अनिल ने उन्हें कहा था कि वो बीमार और थका हुआ महसूस कर रहे हैं, लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि अगर अनिल ने सुसाइड किया है, तो भला उन्होंने अपना फोन बंद क्यों किया? अगर ये कोई हादसा है, तो भला अनिल का फोन अपने-आप कैसे बंद हो सकता है? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं हैं कि आखिर अनिल का फोन कैसे बंद हुआ?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

अनिल की पर्सनल डायरी मिसिंग

इस मामले में सामने आया है कि अनिल मेहता अपनी एक पर्सनल डायरी लिखते थे। इस डायरी में अनिल अपनी रोजमर्रा की चीजों को लिखा करते थे, लेकिन यहां भी मामला फंसा हुआ है क्योंकि अनिल की ये पर्सनल डायरी मिसिंग है? जाहिर-सी बात है कि अगर कोई इंसान हर रोज डायरी लिखता है, तो भला वो उसको कहां छुपाकर रखेगा, लेकिन अनिल की डायरी किसी को नहीं मिली। पुलिस इस डायरी की तलाश कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि अनिल की मौत से जुड़ी कोई कड़ी इस डायरी में मिल सकती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

सुसाइड नोट नहीं

अनिल मेहता ने सुसाइड किया या ये कोई हादसा है, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता, लेकिन यहां भी सवाल ये है कि अगर अनिल ने सुसाइड किया है, तो उन्होंने कोई सुसाइड नोट क्यों नहीं छोड़ा? क्या वो अपनी बेटियों, पत्नी या परिवार से कुछ नहीं कहना चाहते थे। क्या अनिल के दिल में कोई भी ऐसी बात नहीं थी जो वो परिवार को बताना चाहते हों या फिर उनकी कोई इच्छा हो और अगर ये हादसा है, तो अनिल की पर्सनल डायरी कहां जा सकती है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ