Sector 36 Actor Deepak Dobriyal Life Story: विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘सेक्टर 36’ 13 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल ने शानदार कमबैक किया है। उन्होंने फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है जो बच्चों के अपहरण के केस को हैंडल करता है। पुलिस अधिकारी बने दीपक डोबरियाल कैसे सीरियल किलर बने विक्रांत मैसी के जुर्म का पर्दाफाश करते हैं इस फिल्म में यही दिखाया गया है।
विक्रांत और दीपक दोनों ने ही फिल्म में शानदार काम किया है जिनकी अब फैंस सोशल मीडिया पर काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन दीपक डोबरियाल जो अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, उन्हें आप फिल्म ‘ओमकारा’ से जानते होंगे या हो सकता है फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में शानदार परफॉर्मेंस और पप्पी जी के रोल की वजह से आपको उनके बारे में पता हो लेकिन उनकी रियल लाइफ स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, चलिए आपको बताते हैं दीपक की कहानी के बारे में।
उत्तराखंड में हुआ दीपक का जन्म
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में 1 सितंबर 1975 को जन्मे दीपक डोबरियाल की जिंदगी काफी इंस्पायरिंग है। दीपक जब 5 साल के थे तो अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए। दिल्ली में सरकारी स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, दीपक ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का फैसला किया। ये कदम आसान नहीं था और दीपक ने इस राह पर कई मुश्किलें झेली हैं। दीपक का परिवार फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ नहीं पता था इसलिए उन्हें अपनी फैमिली को मनाने में काफी जद्दोजहत करनी पड़ी।
मुंबई में संघर्ष की शुरुआत
साल 1994 में दीपक ने मुंबई का रुख किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपक के पास महज 7 हजार रुपये थे और इन्हीं पैसों में उन्हें मुंबई में अपने रहने और खाने-पीने का ठिकाना ढूंढना था। मुंबई के शुरुआती दौर में वो एक ही कमरे में कई लोगों के साथ रहते थे। इस दौरान उन्होंने चार साल तक संघर्ष किया, जिसमें उनके पास रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट के लिए पैसे बहुत कम हुआ करते थे। शुरू में उन्हें छोटे-मोटे रोल मिले, लेकिन दीपक को इन किरदारों से संतोष नहीं हुआ। कहां वो अपना घर छोड़कर एक्टर बनने निकले थे और कहां दीपक को फिल्मों में नौकर के रोल ऑफर हुआ करते थे।
फिल्म ‘मकबूल’ से किया फिल्मी डेब्यू
दीपक ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि एक दोस्त ने उन्हें चाऊमीन खाने का लालच दिया और एक ऑडिशन में ले गया। ये ऑडिशन फिल्म “मकबूल” (2003) के लिए था, जिसमें इरफान खान भी थे। इस ऑडिशन में दीपक का सिलेक्शन हो गया और यहीं से उनकी फिल्मी यात्रा की शुरुआत हुई। हालांकि दीपक की असली पहचान विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओमकारा’ से हुई, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दीपक ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन कहानी वही रही उनके किरदारों को इतना स्कीन स्पेस नहीं मिला जितना कि उनका शानदार अभिनय डिजर्व करता है।
फिल्म इंडस्ट्री में दीपक का सफर
दीपक डोबरियाल ने कई बड़ी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘छत्री चोर’, ‘लखनऊ सेंट्रल’, ‘दबंग 2’, ‘भोला’, ‘भेड़िया’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘दिल्ली 6’, ‘कामयाब’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘आफत-ए-इश्क’, और ‘दाएं या बाएं’ शामिल हैं। इन फिल्मों में दीपक ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है।
अब दीपक अपनी फिल्म ‘सेक्टर 36’ से दर्शकों को फिर से इंप्रेस कर रहे हैं। इस बार दीपक एक फुल फ्लेज्ड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कैंसर के बाद Hina Khan को अब ये क्या हुआ? एक्ट्रेस का चेहरा हो गया लाल
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines